Sunday, June 28, 2026 |
Home Metro City Specialबॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री ने मिस इंडिया ग्लैम तनु सोलंकी एवं मिसेज इंडिया ग्लैम हेमलता शर्मा को किया सम्मानित

बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री ने मिस इंडिया ग्लैम तनु सोलंकी एवं मिसेज इंडिया ग्लैम हेमलता शर्मा को किया सम्मानित

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। राजस्थान की सांस्कृतिक राजधानी में महिला सशक्तिकरण की अद्भुत मिसाल देखने को मिली, जब मिस इंडिया ग्लैम 2025 तनु सोलंकी और मिसेज इंडिया ग्लैम 2025 सब-इंस्पेक्टर हेमलता शर्मा को महिला आइकन पुरस्कार से बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री के हाथों सम्मानित किया गया। यह समारोह ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय द्वारा बिड़ला सभागार में आयोजित किया गया, जहां मॉडलिंग और फैशन की दुनिया में अपनी छाप छोडऩे के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली इन दो प्रेरणादायक महिलाओं का अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम की शोभा तब और बढ़ गई जब बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने तनु सोलंकी और हेमलता शर्मा के महिला शक्तिकरण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी युवा महिलाओं को जिम्मेदारी निभाते और समाज में सकारात्मक बदलाव लाते देखना वास्तव में प्रेरणादायक है।
ज्योति विश्वविद्यालय के अध्यक्ष वेदांग गर्ग ने भी इस अवसर पर दोनों विजेताओं को बधाई दी और कहा कि तनु और हेमलता सिर्फ प्रतियोगिता की विजेता नहीं, बल्कि वे उन सभी महिलाओं की प्रतीक हैं जो सीमाओं को लांघकर अपने सपनों को साकार करती हैं।
इस उपलब्धि पर तनु सोलंकी और हेमलता शर्मा ने मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम के संस्थापक एवं निदेशक पवन टांक का विशेष रूप से धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें यह मंच दिया और हमेशा उन पर विश्वास बनाए रखा।



You may also like

Leave a Comment