Wednesday, July 1, 2026 |
Home Business RemediesMining Engineers’ Association of India के अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में खनन क्षेत्र के भविष्य पर वैश्विक मंथन, जयपुर बना केंद्र

Mining Engineers’ Association of India के अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में खनन क्षेत्र के भविष्य पर वैश्विक मंथन, जयपुर बना केंद्र

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। भारत के खनन क्षेत्र को वर्ष 2047 तक तकनीक-सक्षम, आत्मनिर्भर और सतत बनाने की दिशा में रणनीतियों पर विचार-विमर्श के लिए आज से जयपुर में वैश्विक मंथन शुरू हो रहा है। Mining Engineers’ Association of India (एमईएआई) के जयपुर चैप्टर की ओर से 15 फरवरी तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार ‘विजन-2047: माइनिंग एंड मिनरल्स परिप्रेक्ष्य’ में देश-विदेश के दिग्गज विशेषज्ञ एक मंच पर जुटेंगे। यह सेमिनार Hotel Clarks Amer में आयोजित किया जा रहा है।

सम्मेलन में भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया, नॉर्थ अमेरिका, कनाडा और अफ्रीका सहित कई देशों से खनन विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, नीति-निर्माता, उद्योग प्रतिनिधि और शिक्षाविद भाग ले रहे हैं। सेमिनार का उद्देश्य खनन क्षेत्र को नई तकनीकों के साथ जोड़ते हुए उसे अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और पर्यावरण-अनुकूल बनाना है। तीन दिवसीय इस आयोजन में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, स्मार्ट माइनिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, ड्रोन एवं रोबोटिक्स, सतत व नेट-जीरो माइनिंग, क्रिटिकल मिनरल्स, ऊर्जा सुरक्षा, आधुनिक अन्वेषण तकनीक, ईएसजी अनुपालन तथा स्वास्थ्य एवं सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी। विशेषज्ञ तकनीकी नवाचारों के साथ-साथ नीति और निवेश के पहलुओं पर भी अपने विचार साझा करेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत आज चैप्टर के स्थापना दिवस के साथ होगी तथा शाम 5 बजे औपचारिक उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। 14 फरवरी को पूरे दिन तकनीकी सत्रों का आयोजन होगा, जबकि 15 फरवरी को तकनीकी चर्चाओं के साथ सेमिनार का समापन किया जाएगा। आयोजन के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सम्मान समारोह भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।

सेमिनार का पोस्टर हाल ही में Haribhau Kishanrao Bagde द्वारा लॉन्च किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री Prem Chand Bairwa, विधायक Gopal Sharma, राजस्थान सरकार के खान एवं पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख सचिव टी. रविकांत, डीएमजी राजस्थान के निदेशक एम.पी. मीणा, आरएसएमएमएल के प्रबंध निदेशक व उदयपुर के संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरामणि, अतिरिक्त निदेशक महेश माथुर, सेवानिवृत्त आईएएस पवन अरोड़ा तथा ऑर्गेनिक फार्मर प्रोड्यूसर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अंतर्राष्ट्रीय संयोजक अतुल गुप्ता सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक और जनप्रतिनिधियों ने भी पोस्टर जारी कर आयोजन की जानकारी दी। एमईएआई जयपुर चैप्टर के अध्यक्ष ललित सोनी ने बताया कि यह सेमिनार खनन क्षेत्र में नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और मानव संसाधन विकास को नई दिशा देने का कार्य करेगा। उनके अनुसार, विजन-2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए यह आयोजन भारत को वैश्विक खनन मानचित्र पर तकनीकी और नीतिगत नेतृत्व प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।



You may also like

Leave a Comment