Wednesday, July 8, 2026 |
Home Metro City Specialमहिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए ‘मेरा काम, मेरी पहचान’ प्रदर्शनी का शुभारम्भ

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए ‘मेरा काम, मेरी पहचान’ प्रदर्शनी का शुभारम्भ

by Business Remedies
0 comments

जयपुर | बिजनेस रेमेडीज | Muni Sangh Vaiyavrut Mahila Samuh, Maharani Farm के तत्वावधान में Shri Adinath Digambar Jain Mandir परिसर में ‘मेरा काम, मेरी पहचान’ प्रदर्शनी का 3 जुलाई को प्रातः 9:30 बजे समाज श्रेष्ठी Anil Godha एवं Amita Godha परिवार द्वारा फीता खोलकर उद्घाटन किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि Manju Sharma ने Adinath Bhagwan की तस्वीर के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया।

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रदर्शनी में लगभग 40 से 45 स्टॉल लगाए गए, जिनमें महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों और हस्तशिल्प का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका Pramila Shah, Sangeeta Chhabra एवं Lata Sogani ने बताया कि समूह से जुड़ी लगभग 800 महिलाएं सामाजिक एवं सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष Arun Shah, Alok Shah एवं समस्त मंदिर प्रबंध समिति टीम का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में Ekta Agrawal, Riddhi-Siddhi Mandal अध्यक्ष Deepa Nathawat और जिला सह संयोजक (IT) Anshu Garg विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। इस अवसर पर सभी अतिथियों एवं मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन महिला समूह के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

Yuva Parishad के राष्ट्रीय महामंत्री Udaybhan Jain ने बताया कि प्रदर्शनी में महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर महिला उद्यमिता और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित किया। आयोजन में सामाजिक सहभागिता और महिला सशक्तिकरण का संदेश प्रभावी रूप से देखने को मिला।

इस अवसर पर Manju Sharma, Ekta Agrawal आदि ने कहा कि समाज की जो महिलाएं अपना कारोबार एवं कार्य कर रही हैं, उन्हें अपनी पहचान बनाने का इस प्रकार की प्रदर्शनी आयोजित करना एक अच्छा और सराहनीय प्रयास है। महिला समूह द्वारा आयोजित ‘मेरा काम, मेरी पहचान’ प्रदर्शनी लगाना एक श्रेष्ठ कार्य है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को साधुवाद दिया।

कार्यक्रम में मंदिर प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष Kailash Chhabra, वरिष्ठ Advocate Vimal Kumar Jain, Sakun Advertise के D. K. Jain सहित समाज के सैकड़ों महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।

महिला समूह की संयोजिका Pramila Shah ने बताया कि यह प्रदर्शनी 4 जुलाई रात्रि 8 बजे तक आयोजित की जाएगी।



You may also like

Leave a Comment