Wednesday, May 20, 2026 |
Home Corporate Worldरिटेल मॉडल के माध्यम से स्मार्टफोन और एक्सेसरीज की बिक्री करने वाली कंपनी है ‘Mehul Telecom Limited’

रिटेल मॉडल के माध्यम से स्मार्टफोन और एक्सेसरीज की बिक्री करने वाली कंपनी है ‘Mehul Telecom Limited’

21 अप्रैल तक आईपीओ में निवेश कर सकते हैं निवेशक

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। गुजरात के राजकोट आधारित Mehul Telecom Limited रिटेल मॉडल के माध्यम से स्मार्टफोन और एक्सेसरीज की बिक्री करने वाली कंपनी है। कंपनी द्वारा कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी के प्रोस्पेक्ट्स से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की है।

कारोबारी गतिविधियां: मई 2023 में स्थापित, Mehul Telecom Limited एक मल्टी-ब्रांड मोबाइल रिटेल चेन है जो हाइब्रिड “कोको” (कंपनी के स्वामित्व वाली, कंपनी द्वारा संचालित) और “फोफो” (फ्रेंचाइजी के स्वामित्व वाली, फ्रेंचाइजी द्वारा संचालित) रिटेल मॉडल के माध्यम से स्मार्टफोन और एक्सेसरीज की पेशकश करती है।

कंपनी विभिन्न ब्रांडों के कनेक्टेड लाइफस्टाइल उत्पाद और पेरिफेरल्स जैसे वियरेबल्स, ऑडियो डिवाइस और पावर सॉल्यूशन्स जैसे स्पीकर, स्मार्टवॉच, ईयरफोन, हेडफोन, टैबलेट, मोबाइल कवर, फोन चार्जर, स्क्रीन गार्ड, पावर बैंक, फोन वारंटी प्लान, फायर स्टिक, कार होल्डर क्लैंप, पेन ड्राइव आदि की रिटेल बिक्री करती है।

व्यवसाय क्षेत्र:
कंपनी के स्वामित्व वाले और कंपनी द्वारा संचालित खुदरा स्टोरों के माध्यम से बिक्री (कोको मॉडल)
फ्रैंचाइज़ के स्वामित्व वाले और फ्रैंचाइज़ द्वारा संचालित आउटलेट्स के माध्यम से बिक्री (फोफो मॉडल)

प्रोडक्ट पोर्टफोलियो: कंपनी भारत में चल रहे सभी प्रमुख ब्रांडों के स्मार्ट फोन और टैबलेट, जैसे MI, Samsung, iPhone, Vivo, Oppo, Realme, Nokia, OnePlus, Redmi, Nothing, Tecno, Intel, Infinix, Xiaomi और गुजरात में लोकप्रिय अन्य ब्रांड के मोबाइलों की बिक्री करती है।

साथ ही कंपनी स्पीकर, स्मार्टवॉच, ईयरफोन, हेडफोन, टैबलेट, मोबाइल कवर, फोन चार्जर, स्क्रीन गार्ड, पावर बैंक, फोन वारंटी प्लान, फायर स्टिक, कार होल्डर क्लैंप, पेन ड्राइव जैसे सभी प्रमुख ब्रांडों के एक्सेसरीज़, जो भारत में चल रहे हैं, जैसे MI, Samsung, Vivo, Oppo, Realme, Nokia, OnePlus, Redmi, Nothing, Tecno, Intel, Infinix, Xiaomi और गुजरात में लोकप्रिय अन्य ब्रांड से होते हैं, की भी बिक्री करती है। 31 मार्च, 2026 तक, कंपनी में 27 कर्मचारी कार्यरत थे।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 115.47 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 5.73 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

वित्त वर्ष 2026 की 31 दिसंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 152.02 करोड़ रुपए का राजस्व और 7.07 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

वित्त वर्ष 2026 की 31 दिसंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 4.65 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 की 31 दिसंबर 2025 को समाप्त अवधि तक कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 0.15 गुना का था और इस आधार पर कह सकते हैं कि कंपनी पर कर्ज भार अधिक नहीं है।

प्रवर्तकों का अनुभव: 42 वर्षीय Mehul Vasantbhai Raymagia कंपनी के प्रमोटर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। शुरुआत में उन्हें कंपनी के गठन के समय से ही गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था और बाद में 3 मई, 2025 से 5 वर्षों की अवधि के लिए उन्हें चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में पुनः नामित किया गया। उन्हें मोबाइल फोन और एक्सेसरीज रिटेल व्यवसाय में लगभग 17 वर्षों का अनुभव है। कंपनी में उनकी दीर्घकालिक भागीदारी ने उन्हें व्यवसाय और उसकी चुनौतियों की गहरी समझ प्रदान की है।

38 वर्षीया Raymagia Hemali Mehulbhai कंपनी की प्रवर्तक और कार्यकारी निदेशिका हैं। उन्होंने Gujarat Secondary and Higher Secondary Education Board से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की है। वर्तमान में वे कंपनी से निदेशक के रूप में जुड़ी हुई हैं। वे कंपनी के प्रशासन और अन्य गतिविधियों का प्रबंधन करती हैं। वे कंपनी की स्थापना के समय से ही इससे जुड़ी हुई हैं।

आईपीओ के संबंध में जानकारी: Mehul Telecom Limited का आईपीओ बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आज खुलकर 21 अप्रैल 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 28,29,600 शेयर 96 से 98 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 28 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लोट साइज 1200 शेयरों का है और रिटेल निवेशकों को कंपनी के 2 लोट के लिए आवेदन करना होगा। कंपनी के आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी Cumulative Capital Private Limited द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है|



You may also like

Leave a Comment