बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज MCX पर कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 14 से 20 फरवरी के सप्ताह के दौरान 1,24,57,449 सौदों में कुल रु.14,18,130.83 करोड़ का टर्नओवर दर्ज हुआ। कीमती धातुओं का सूचकांक बुलडेक्स के मार्च वायदा में 231 अंक की मूवमेंट देखने मिली।
कीमती धातुओं के वायदाओं में सोना-चांदी में एमसीएक्स पर 9,64,065 सौदों में कुल रु.94,705.91 करोड़ का कारोबार हुआ। सोना के अनुबंधों में एमसीएक्स सोना अप्रैल वायदा प्रति 10 ग्राम सप्ताह की शुरुआत में रु. 86,020 के भाव से खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में रु.86,592 और नीचे में रु.84,600 के स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में रु.215 बढक़र रु.86,024 के भाव पर पहुंचा। इसके सामने गोल्ड-गिनी फरवरी कांट्रैक्ट प्रति 8 ग्राम रु.723 बढक़र रु.69,945 और गोल्ड-पेटल फरवरी कांट्रैक्ट प्रति 1 ग्राम रु.162 बढक़र रु.8,737 के भाव हुए। सोना-मिनी मार्च वायदा प्रति 10 ग्राम रु.85,500 के भाव से खूलकर, रु.462 बढक़र रु. 85,830 के स्तर पर पहुंचा। चांदी के वायदाओं में चांदी मार्च वायदा प्रति 1 किलो सप्ताह की शुरुआत में रु.95,449 के भाव से खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में ??.98,199 और नीचे में ??.94,892 के स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में रु.1880 के ऊछाल के साथ रु.97,113 बंद हुआ। चांदी-मिनी फरवरी कांट्रैक्ट रु.1835 ऊछलकर रु.96,923 और चांदी-माईक्रो फरवरी कांट्रैक्ट रु.1,832 ऊछलकर रु.96,876 बंद हुआ।
मेटल्स के वायदाओं में एमसीएक्स पर 89,672 सौदों में रु.13,016.10 करोड़ का कारोबार हुआ। एल्यूमीनियम फरवरी वायदा प्रति 1 किलो रु.7.95 बढक़र रु.264.50 और जस्ता फरवरी वायदा .4.75 बढक़र रु.272 के स्तर पर पहुंचा। इसके सामने तांबा फरवरी कांट्रैक्ट रु.1.90 बढक़र रु.869.75 और सीसा (लेड) फरवरी कांट्रैक्ट रु.0.80 बढक़र रु.179 के भाव हुए। ऊर्जा सेगमेंट के वायदाओं में एमसीएक्स पर 8,95,939 सौदों में कुल रु.41,951.89 करोड़ का कारोबार हुआ। क्रूड ऑयल मार्च वायदा सप्ताह की शुरुआत में रु.6,216 के भाव से खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में रु.6,347 और नीचे में रु.6,146 के स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में प्रति 1 बैरल रु. 111 बढक़र रु.6,316 हुआ, जबकि नैचुरल गैस मार्च वायदा प्रति 1 एमएमबीटीयू रु.33.30 बढक़र रु.349.20 बंद हुआ। कृषि जिंसों में एमसीएक्स पर 429 सौदों में रु.16.09 करोड़ का कारोबार हुआ। कॉटन केंडी फरवरी वायदा प्रति 1 केंडी रु.54,090 के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में रु.54,530 और नीचे में रु.53,830 के स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में रु.380 बढक़र रु.54,420 के स्तर पर पहुंचा। मेंथा तेल के वायदाओं में फरवरी कांट्रैक्ट प्रति 1 किलो रु. 5.30 बढक़र रु.923.50 हुआ। कारोबार की दृष्टि से एमसीएक्स पर कीमती धातुओं में सोना के वायदाओं में 2,59,675 सौदों में रु.51,131.38 करोड़ के 59,607.006 किलो और चांदी के वायदाओं में 7,04,390 सौदों में कुल रु.43,574.53 करोड़ के 4,480.848 टन का व्यापार हुआ। ऊर्जा सेगमेंट में कू्रड ऑयल के वायदाओं में 62,676 सौदों में रु. 5,429.26 करोड़ के 87,23,500 बैरल और नैचुरल गैस के वायदाओं में 4,19,298 सौदों में रु. 31,001 करोड़ के 908292500 एमएमबीटीयू का कारोबार हुआ। कृषि जिंसों में Cotton Candy के वायदाओं में 15 सौदों में रु.1.11 करोड़ के 816 केंडी, मेंथा तेल के अनुबंधों में 414 सौदों में रु.14.98 करोड़ के 162 टन का कारोबार हुआ। ओपन इंटरेस्ट सप्ताह के अंत में एमसीएक्स पर सोना के वायदाओं में 20,875.466 किलो और चांदी के वायदाओं में 1,112.231 टन, क्रूड ऑयल में 359200 बैरल और नैचुरल गैस में 31068750 एमएमबीटीयू और कॉटन केंडी में 12192 केंडी, मेंथा तेल में 120.96 टन के स्तर पर पहुंचा। इंडेक्स फ्यूचर्स की बात करें तो, एमसीएक्स पर सप्ताह के दौरान बुलडेक्स वायदा में 161 सौदों में रु.16.56 करोड़ के 161 लोट्स का व्यापार हुआ। ओपन इंटरेस्ट बुलडेक्स वायदा में 169 लॉट्स के स्तर पर था। बुलडेक्स मार्च वायदा 20,671 के स्तर पर खूलकर, 231 अंक की मूवमेंट के साथ 91 अंक बढक़र 20,742 के स्तर पर पहुंचा। ऑप्शंस की बात करें तो, ऑप्शंस ऑन फ्यूचर्स में एमसीएक्स पर 1,05,07,183 सौदों में रु.12,68,424.28 करोड़ का नॉशनल टर्नओवर दर्ज हुआ। सोना के कॉल और पुट ऑप्शंस में रु.2,10,761.10 करोड़, चांदी और चांदी-मिनी के कॉल और पुट ऑप्शंस में रु.1,04,468.65 करोड़ का कारोबार हुआ। ऊर्जा सेगमेंट के ऑप्शंस में कू्रड ऑयल के कॉल और पुट ऑप्शंस में रु.6,08,892.05 करोड़ और नैचुरल गैस के कॉल और पुट ऑप्शंस में रु.3,28,249.34 करोड़ का कारोबार हुआ।

