Sunday, June 28, 2026 |
Home Educationमणिपाल यूनिवर्सिटी में अंतराष्ट्रीय हेकथान हैकएक्स के द्वितीय संस्करण का समापन, युवाओं में कोडिंग को लेकर नजर आया उत्साह

मणिपाल यूनिवर्सिटी में अंतराष्ट्रीय हेकथान हैकएक्स के द्वितीय संस्करण का समापन, युवाओं में कोडिंग को लेकर नजर आया उत्साह

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर
मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर मे देश विदेश से करीब 60 से अधिक विश्विद्यालय एवम संस्थानों से करीब 1100 युवाओं ने 317 टीम के रूप में हेल्थकेयर, फिनटेक, वेब3, साइबर सुरक्षा, ओपन इनोवेशन थीम पर आधारित करीब एक दर्जन समस्याओं का खोजा। कंप्यूटर साइंस एवम इंजीनियरिंग स्कूल, ई सेल एवम अटल इनक्यूबेशन सेंटर के तत्वावधान में आयोजित इस 36 घंटे लगातार चली दो दिवसीय हेकाथन में प्रतिभागियों में समाज से जुड़ी मूलभूत समस्याओं के रोचक एवम नवाचार आधारित समाधान खोजे। स्कूल के निदेशक प्रो संदीप चौरसिया ने सभी अतिथियों एवम प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए हैकथोंन के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही बताया कि ऐसे आयोजन में विचारो को बेहतर बनाने के लिए उद्योग विशेषज्ञों एवम कौशल सलाहकारों से जुडऩे का अवसर होता है साथ ही संभावित निवेशकों से मिलकर अपने आइडिया को स्टार्टअप के रूप में विकसित करने का भी एक सुनहरा मौका मिलता है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के मुख्य समन्वयक अधिकारी चंद्रशेखर बुद्धा ने युवाओं को टीम भारत एवम वसुधैव कुटुंबकम् के मूल मंत्र के बारे उदाहरण देकर भारत सरकार के विजन के बारे में बताया साथ ही साथ युवा उद्यमियों को भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले प्रोत्साहन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो एन एन शर्मा ने युवाओं को हमेशा समस्याओं को चुनौती के रूप में लेकर उसके समाधान खोजने एवम उन समाधानों को समाज हित में उपयोगी बनाने के लिए प्रेरित किया। कुलसचिव डा. नीतू भटनागर ने विश्विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में सभी को अवगत करवाया।
इंजीनियरिंग के डीन प्रो कुलदीप सिंह सांगवान ने प्रतिभागियों को विद्यार्थी जीवन की सफलता के मूल मंत्र साझा किए। कार्यक्रम में टीसीएस से विशाल दोषी, हितेन लुल्ला, यश रमानी ने अतिथि के रूप में शिरकत की। 36 घंटे लगातार आयोजित इस प्रतियोगिता में इंडस्ट्री से आमंत्रित अतिथिओ ने मूल्यांकन किया जिसके बाद विजेता टीमों को पांच लाख से ज्यादा मूल्य के नकद एवम पूल पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष डा. नेहा चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।



You may also like

Leave a Comment