Monday, June 29, 2026 |
Home Educationएमिटी में इनोवेशन के माध्यम से ग्रीन एनवायरमेंट, टेक्नोलॉजी और उद्यमिता पर इंटरनेशनल कांफ्रेंस 11 सितंबर से

एमिटी में इनोवेशन के माध्यम से ग्रीन एनवायरमेंट, टेक्नोलॉजी और उद्यमिता पर इंटरनेशनल कांफ्रेंस 11 सितंबर से

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर
एमिटी यूनिवर्सिटी जयपुर के द्वारा 11 से 13 सितंबर को ग्रीन एनवायरमेंट, प्रौद्योगिकी और उद्यमिता पर तीन दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस ‘ग्रीन एनवायरमेंट टेक्नोलॉजी एंड एंटरप्रिन्योरषिप थू्र इनोवेशन (आईसीजीईटीईआई)’ का आयोजन किया जाएगा। कांफ्रेंस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शिक्षाविदो, शोधकत्र्ताओं, वैज्ञानिकों और उभरते हुए उद्यमियों को एक मंच पर लाने के साथ-साथ विचारों का आदान-प्रदान करना है। कांफ्रेंस में प्रौद्योगिकी और उद्यमिता के माध्यम से सतत विकास को बढ़ावा देने में नवीनतम प्रगति और चुनौतियों का पता लगाने के लिए एक्सपर्ट्स और प्रतिभागी पार्टिसिपेट करेंगे।
तीन दिवसीय कांफ्रेंस का उद्घाटन रितनंद बलवेद एजूकेशन फाउंडेशन के प्रेजीडेंट डॉ. अशोक के. चैहान और एमिटी यूनिवर्सिटी जयपुर के चांसलर डॉ. असीम चैहान के द्वारा किया जाएगा। कांफ्रेंस को एमिटी यूनिवर्सिटी जयपुर के वाइस चांसलर प्रोफेसर (डॉ.) अमित जैन के साथ प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर (डॉ) जी.के. आसेरी भी संबोधित करेंगे। एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान के चांसलर और आईसीजीईटीईआई-2024 के मुख्य संरक्षक डॉ. असीम चैहान एक विशेष संबोधन देंगे, जिसमें वैश्विक पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए उद्यमशीलता की पहल के साथ हरित प्रौद्योगिकियों को एकीकृत करने के महत्व पर जोर दिया जाएगा। सम्मेलन में एनआईटी सिक्किम के निदेशक प्रोफेसर (डॉ) महेश चंद्र गोविल सहित जाने-माने एक्सपर्ट्स अतिथि के रूप में शामिल होंगे। गेस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में आईईईई रिजन 8 (यूरोप, मध्य पूर्व, अफ्रीका) के निदेशक-निर्वाचित प्रोफेसर माइक हिंची और इंडियन कांउसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च, नई दिल्ली के सदस्य सचिव प्रोफेसर धनंजय सिंह शामिल होंगे। कार्यक्रम का समापन एआईसीटीई के चेयरमैन प्रोफेसर टीजी सीताराम के संबोधन से होगा, जो ग्रीन टेक्नोलॉजी के भविष्य, शिक्षा और उद्योग में इसकी भूमिका पर अपने विचार साझा करेंगे। आईसीजीईटीईआई-2024 का एक मुख्य आकर्षण स्मारिका का विमोचन होगा, जिसमें कार्यक्रम की कार्यवाही और योगदान की जानकारी मिलेगी। कार्यक्रम का समापन डॉ. युद्धवीर सिंह, कांफ्रेंस चेयर, एआईएआईए के संबोधन से होगा, जो सम्मेलन के सभी प्रतिभागियों, आयोजकों और समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के सहयोग से होने जा रही आईसीजीईटीईआई-2024 की ऑर्गेनाइजेशन चेयर प्रोफेसर (डॉ.) मंजू कौशिक ने कांफ्रेंस की रूपरेखा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान स्कॉलर्स, शोधकर्ताओं, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और छात्रों को आईसीजीईटीईआई-2024 में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है।

 



You may also like

Leave a Comment