Tuesday, July 7, 2026 |
Home Metro City Specialमैंगो बायर सेलर मीट एंड एग्जिबिशन प्रोग्राम आयोजित

मैंगो बायर सेलर मीट एंड एग्जिबिशन प्रोग्राम आयोजित

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। जयपुर के राजापार्क में गोविन्द मार्ग स्थित एक होटल में गुरुवार, 24 जुलाई को उत्तरप्रदेश राज्य उद्यानिकी सहकारी विपणन संघ (हाफेड) की ओर से मैंगो बायर सेलर मीट एंड एग्जिबिशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
हॉफेड के प्रबंध निदेशक विनय कुमार, हॉफेड के नॉडल अधिकारी शेलेन्द्र कुमार सुमन, आगरा मंडी परिषद के उप निदेशक अनिल कुमार, कृषि विपणन के अतिरिक्त निदेशक रविन्द्र शर्मा, कृषि विपणन के संयुक्त निदेशक संजय व्यास, कृषि जयपुर के अतिरिक्त निदेशक एस. एस. शेखावत, उद्यानिकी जयपुर के अतिरिक्त निदेशक हरेन्द्र शर्मा, कृषि उपज मंडी समिति फल-सब्जी जपपुर के सचिव मोहनलाल जाट, हाफेड के बीओडी अजीत प्रताप सिंह, फल विक्रेता संघ मुहाना मंडी के अध्यक्ष गोविन्द चलानी सहित उत्पादक कृषकों, कृषक उत्पादक संगठनों और आम विक्रेताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उपस्थित हाफेड के अधिकारियों ने हॉफेड का कार्यकलाप, उत्तर प्रदेश में आम उत्पादन के क्षेत्र, विपणन की प्रक्रिया एवं विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। साथ ही आम उत्पादक कृषकों द्वारा प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न किस्म के आमों को प्रदर्शित किया गया। कृषक उत्पादक संगठन प्रतिनिधियों ने प्रसंस्करण उत्पाद एवं कार्यकलाप की जानकारी दी। कृषकों द्वारा विपणन विधियों एवं जानकारियां साझा की गई। राजस्थान कृषि विपणन, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने कृषि, उद्यानिकी एवं आम की उत्पादन, संभावनाएं और विपणन एवं प्रसंस्करण की जानकारियां साझा की। जयपुर के मुहाना कृषि उपज मंडी सचिव ने आम विक्रय पद्धति, भुगतान एवं समस्या समाधान के पहलुओं सहित विपणन संभावनाओं को इंगित किया। आम क्रेता विक्रेता व्यापारियों द्वारा आम के बेहतर विपणन हेतु पैकेजिंग, परिवहन, प्रसंस्करण, आयात-निर्यात, पकाने की विधि इत्यादि पर अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर सभी ने हाफेड के प्रयास की प्रसंशा भी की।



You may also like

Leave a Comment