Tuesday, July 7, 2026 |
Home Banking and Insuranceयूनियन बैंक ऑफ इण्डिया ने आयोजित किया किसान कनेक्ट एवं एग्री क्रेडिट कैम्प

यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया ने आयोजित किया किसान कनेक्ट एवं एग्री क्रेडिट कैम्प

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय कोटा व जिला दौसा के गण्डरावा शाखा में विशाल किसान कनेक्ट एवं एग्री क्रेडिट कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में किसानों, महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों को ऋण उपलब्ध करवाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गण्डरावा सरपंच महेश शर्मा, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय कार्यालय से उप क्षेत्र प्रमुख विजय तांती एवं राजीविका की सिकंदरा एरिया कॉर्डिनेटर अनिता रहे।
नोडल अधिकारी एन.के. शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की चार शाखा, जिनमें बहरावंडा, गण्डरावा पिचूपाड़ा और दौसा ने भाग लिया। इन चार शाखाओं से आये हुए हजारों किसानों, महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। गण्डरावा के शाखा प्रबंधक शंकर लाल मीणा ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को साफा पहनाकर एवं स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।
साथ ही तांती ने दौसा जिले में कार्यरत स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों एवं उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा सभी को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। वहीं गण्डरावा सरपंच महेश शर्मा ने यूनियन बैंक के माध्यम से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की प्रशंसा की और लोगों को यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की हर योजना से जुडऩे की सलाह दी। सरपंच महेश शर्मा ने सम्पूर्ण क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए यूनियन बैंक के योगदान की प्रशंसा की।
नोडल अधिकारी एन.के. शर्मा ने बताया कि आज के दिन यूनियन बैंक की विभिन्न शाखाओं के द्वारा करोड़ों रुपए के केसीसी ऋण, स्वयं सहायता समूहों को ऋण वितरण कर लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करके देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है।



You may also like

Leave a Comment