मुंबई। भारत की प्रमुख एसयूवी निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आज स्कार्पियो-एन में कई एडवांस्ड फ़ीचर्स शामिल करने की घोषणा की।
नए फीचर्स में शामिल हैं:
पैनोरमिकस्काईरूफ™(Panoramic Skyroof™) जो केबिन के अंदर खुली जगह का एहसास कराता है।
- बेहतरसुरक्षाऔर सुविधा के लिए ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 540-डिग्री सराउंड व्यू सिस्टम।
- नएडिजाइनवाले R18 डायमंड कट अलॉय व्हील्स जो इसकी दमदार और प्रभावशाली रोड प्रेज़ेंस को और बढ़ाते हैं।
- बेहतरआईपीसेंटर फेशिया जिसमें 31.24 cm का फ्लोटिंग एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, साथ ही फंक्शन्स के बीच आसानी से नेविगेट करने के लिए छह फिजिकल बटन भी दिए गए हैं।
- फुलस्क्रीननेविगेशन और तीन डिस्प्ले लेआउट – नॉर्मल, इन्फॉर्मेशन और मिनिमल – के साथ नया 26.03 cm एचडी डिजिटल क्लस्टर।
- अतिरिक्तसुविधाके लिए फ्रंट रो में 65W यूएसबी टाइप-सी फास्ट-चार्जिंग पोर्ट।
- एडवेंचरस्टैटिस्टिक्सजो गाड़ी से जुड़ी जानकारी देते हैं, जैसे इंजन परफॉर्मेंस, रोल और पिच, कंपास और अल्टीमीटर, G-फोर्स आदि।
स्कार्पियो–एन के बारे में
2022 में लॉन्च होने के बाद से स्कार्पियो-एन की 3,80,000 से ज्यादा यूनिट्स बिकचुकी हैं। यह लगातार बेहतर होती रही है। जैसे 2024 में Z8 सिलेक्ट और 2025 में Z8T जैसे नए फीचर्स और मार्केट ट्रेंड्स व ग्राहकों की पसंद के हिसाब से Level 2 ADAS को शामिल करना ताकि महिंद्रा ऑटोमोटिव सेक्टर में आगे बनी रहे।
लॉन्च के बाद से ही इस एसयूवी ने अपने शानदार डिजाइन, जबरदस्त परफ़ॉर्मेंस, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और बेहतरीन डायनामिक्स के साथ अपने सेगमेंट को एक नई पहचान दी है। इसमें भरोसेमंद इंजन ऑप्शन—G20 TGDi mStallion और D22 mHawk के साथ RWD और 4WD के विकल्प भी मिलते हैं। इसके मुख्य फ़ीचर्स में Level 2 ADAS, 12-स्पीकर SONY ऑडियो सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स, ऑटो-डिमिंग IRVM, लेदर अपहोल्स्ट्री वाली 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक शामिल हैं।

