Sunday, June 14, 2026 |
Home Exclusiveग्राहकों के विश्वास का पर्याय बना अजमेर का एलएस जेम्स एंड ज्वैलर्स शोरूम

ग्राहकों के विश्वास का पर्याय बना अजमेर का एलएस जेम्स एंड ज्वैलर्स शोरूम

by Business Remedies
0 comments

जयपुर | Kunjesh Kumar Patsaria | अजमेर में LS Gems and Jewellers ने ग्राहकों के विश्वास और अपने व्यवहार से अपनी अलग पहचान कायम की है। वर्तमान में शोरूम में सभी तरह की डिजाइनदार, Light व Heavy Weight का Gold, Kundan, Meena, Polki, Diamond और Silver Jewellery उपलब्ध है। शोरूम के निदेशक Pawan Soni बताते हैं कि शोरूम की शुरुआत वर्ष 1980 में पिताजी व Chairman Subhash Soni ने की।

उसके बाद मैं और Puneet Soni, हम दोनों भाई पिताजी के साथ Jewellery व्यवसाय में आ गए। शोरूम को निरंतर विस्तारित करने की चाहत रखते हैं। Pawan Soni का कहना है कि पिताजी से ही हमें प्रेरणा मिली है, उनसे ही हमने व्यवसाय के गुर सीखे हैं। वे ही हमारे Ideal हैं, उनके बताए आदर्श और सिद्धांतों पर चलकर ही व्यवसाय को अंजाम दे रहे हैं।

वर्तमान में प्रतिस्पर्धा के युग में आपके समक्ष कोई चुनौतियां सामने आई, अगर आई तो उसका समाधान किस तरह से किया?

इस पर वे बताते हैं कि हरेक व्यवसाय में चुनौती आना स्वाभाविक है, मगर उसे ग्राहकों को सही सेवा, विश्वास के दम पर समाधान किया जा सकता है।

नए युवाओं को Jewellery व्यवसाय शुरू करने के लिए क्या सुझाव देना चाहेंगे?

इस पर उनका कहना है कि अगर युवा वर्ग Jewellery व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो सर्वप्रथम ईमानदारी व पारदर्शिता का ध्यान रखें, ग्राहकों की संतुष्टि को ही सर्वोपरि मानें।

सरकार से आपकी क्या अपेक्षाएं हैं के प्रश्न पर उनका कहना है कि Gold के भावों को नियंत्रित रखें। अभी लगातार उतार-चढ़ाव चल रहा है। इस पर सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए, ताकि Jewellery व्यवसायियों को राहत मिल सके।



You may also like

Leave a Comment