Sunday, June 14, 2026 |
Home Banking and Insuranceभारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा दो नए प्लान लॉंच किए गए एलआईसी की नई जीवन साथी एकल प्रीमियम (प्लान 888) & एलआईसी की नई जीवन साथी – सीमित प्रीमियम (प्लान 889) –

भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा दो नए प्लान लॉंच किए गए एलआईसी की नई जीवन साथी एकल प्रीमियम (प्लान 888) & एलआईसी की नई जीवन साथी – सीमित प्रीमियम (प्लान 889) –

by Business Remedies
0 comments

LIC ने लॉन्च किए New Jeevan Saathi Single Premium और Limited Premium Plan

LIC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक R. Doraiswamy ने दो नए प्लान – LIC New Jeevan Saathi Single Premium तथा LIC New Jeevan Saathi Limited Premium का शुभारंभ किया। ये दोनों असहभागी, असंबद्ध, व्यक्तिगत, बचत प्लान हैं। ये संयुक्त जीवन प्लान हैं, जो बचत और बीमा सुरक्षा का संतुलित संयोजन प्रदान करती हैं।

दोनों प्लानों की सामान्य विशेषताएँ:

दोनों संयुक्त जीवन बीमा प्लान हैं, जिनमें एक विवाहित व्यक्ति तथा उसके /उसकी जीवनसाथी को एक ही पॉलिसी के अंतर्गत बीमा सुरक्षा प्रदान की जाती है।

न्यूनतम मूल बीमित राशि ₹3,00,000 है। जबकि इसकी कोई ऊपरी सीमा निर्धारित नहीं है, अधिकतम मूल बीमित राशि का निर्धारण बोर्ड द्वारा अनुमोदित जोखिमांकन नीति के अनुसार किया जाएगा।

प्रवेश के समय न्यूनतम आयु 18 वर्ष पूर्ण होना आवश्यक है। अधिकतम प्रवेश आयु पॉलिसीधारक द्वारा दोनों प्लानों के अंतर्गत उपलब्ध विकल्पों में से चुने गए विकल्प के अनुसार भिन्न-भिन्न हो सकती है।

जोखिम कवरेज के लिए दो मृत्यु हितलाभ विकल्पों में से चयन करने की सुविधा उपलब्ध है।

तरलता संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु ऋण सुविधा उपलब्ध है।

अतिरिक्त प्रीमियम का भुगतान करके वैकल्पिक राइडरों का चयन कर बीमा सुरक्षा को बढ़ाया जा सकता है।

वर्तमान पॉलिसीधारकों तथा मृत पॉलिसीधारकों के नामांकितों/लाभार्थियों को प्रीमियम में छूट उपलब्ध है।

मृत्यु अथवा जीवित रहने पर देय लाभ गारंटीकृत एवं निश्चित हैं तथा वास्तविक अनुभव से प्रभावित नहीं होते।

परिपक्वता हितलाभः चालू पॉलिसी के अंतर्गत यदि बीमित व्यक्तियों में से कम-से-कम एक व्यक्ति प्लान अवधि के अंत तक जीवित रहता है, तो मूल बीमित राशि के साथ संचित Guaranteed Additions का भुगतान किया जाएगा।

मृत्यु हितलाभः चालू पॉलिसी के अंतर्गत प्रथम मृत्यु पर मृत्यु हितलाभ बीमित राशि का भुगतान किया जाएगा।

पॉलिसी अवधि के दौरान दूसरी मृत्यु होने पर एक अन्य मृत्यु हितलाभ बीमित राशि के साथ संचित Guaranteed Additions का भुगतान किया जाएगा।

पॉलिसीधारक परिपक्वता हितलाभ अथवा मृत्यु हितलाभ का भुगतान किस्तों में प्राप्त करने का विकल्प चुन सकता है।

LIC New Jeevan Saathi Single Premium Plan (Plan 888) की अनन्य विशेषताएँ

इस प्लान के अंतर्गत प्रीमियम का भुगतान केवल एक बार करना होता है।

इस प्लान में पूरी प्लान अवधि के दौरान प्रति वर्ष मूल बीमित राशि के प्रत्येक ₹1,000 पर ₹70 की दर से Guaranteed Additions प्रदान किए जाते हैं।

पॉलिसी अवधि के चयन हेतु विभिन्न विकल्प उपलब्ध हैं।

LIC New Jeevan Saathi Limited Premium Plan (Plan 889) की अनन्य विशेषताएँ

इस प्लान के अंतर्गत प्रीमियम का भुगतान सीमित अवधि तक किया जाना होता है। पॉलिसीधारक द्वारा चुनी गई 10, 15, 20 अथवा 25 वर्ष की प्लान अवधि के लिए प्रीमियम भुगतान अवधि 5, 10 अथवा 15 वर्ष हो सकती है।

इस प्लान में भुगतान किए गए प्रीमियम के लिए कुल सारणीबद्ध वार्षिक प्रीमियम के 7% की दर से Guaranteed Additions पूरी प्लान अवधि के दौरान प्रत्येक वर्ष प्रदान किए जाते हैं।

प्रीमियम भुगतान अवधि के दौरान प्रथम मृत्यु होने पर प्रीमियम माफी का लाभ उपलब्ध है।

दोनों उत्पादों के विस्तृत विवरण के लिए कृपया उनकी विक्रय विवरणिका का अवलोकन करें अथवा हमारी वेबसाइट www.licindia.in पर जाएँ।

इन प्लानों को ऑफलाइन माध्यम से लाइसेंस प्राप्त अभिकर्ताओं, कॉर्पोरेट एजेंटों, ब्रोकरों तथा बीमा विपणन फर्मों के माध्यम से खरीदा जा सकता है। इसके अतिरिक्त, इन्हें ऑनलाइन हमारी वेबसाइट www.licindia.in के माध्यम से भी सीधे खरीदा जा सकता है।

LIC New Jeevan Saathi Single Premium Plan तथा LIC New Jeevan Saathi Limited Premium Plan 1 जून, 2026 से क्रय हेतु उपलब्ध होंगे।

 



You may also like

Leave a Comment