Wednesday, July 15, 2026 |
Home Banking and InsuranceLIC ने बैंकाश्योरेंस के लिए AU Small Finance Bank के साथ साझेदारी की

LIC ने बैंकाश्योरेंस के लिए AU Small Finance Bank के साथ साझेदारी की

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/मुंबई। भारतीय जीवन बीमा निगम, देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी ने भारत के अग्रणी स्मॉल फाइनेंस बैंकों में से एक एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ कॉर्पोरेट एजेंसी व्यवस्था के तहत साझेदारी की है। यह साझेदारी आधिकारिक रूप से 14 जुलाई, 2025 को दोनों संस्थाओं के वरिष्ठ नेतृत्व की उपस्थिति में आयोजित संयुक्तवेबकास्ट के माध्यम से शुरू की गई। यह कार्यक्रम वित्तीय समावेशन को बढ़ाने और बीमा की पहुंच का विस्तार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जो अब भी सेवा से वंचित हैं और ग्रामीण क्षेत्र जहां एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की मजबूत उपस्थिति है। इस साझेदारी के तहत, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक एलआईसी के वार्षिकी, यूएलआईपी, टर्म इंश्योरेंस और बचत श्रेणी सहित जीवन बीमा उत्पादों की व्यापक श्रृंखला को अपने शाखाओं और डिजिटल चैनलों के माध्यम से वितरित करेगा। इससे एयू बैंक के ग्राहकों को एक ही स्थान पर विश्वसनीय, व्यापक सुरक्षा और दीर्घकालिक बचत समाधान प्राप्त करने में मदद मिलेगी। एलआईसी के 3600 से अधिक शाखाओं और सैटेलाइट ऑफिस तथा एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के लगभग 2500 टच पॉइंट्स के संयुक्त नेटवर्क की ताकत के माध्यम से देश भर में जीवन बीमा की पहुंच को और सरल बनाया जा सकेगा और यह “2047 तक सभी के लिए बीमा” के विजन को प्राप्त करने की दिशा में एक लंबा रास्ता तय करेगा। इस सहयोग के साथ, दोनों संस्थानों ने भारत में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और बेहतरीन बीमा समाधान प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।



You may also like

Leave a Comment