Wednesday, July 15, 2026 |
Home Educationलीड ग्रुप की नेशनल चैंपियनशिप-2024 हर छात्र को अपनी रचनात्मकता की तलाश करने में कर रही है मदद

लीड ग्रुप की नेशनल चैंपियनशिप-2024 हर छात्र को अपनी रचनात्मकता की तलाश करने में कर रही है मदद

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/मुंबई। हर भारतीय बच्चा अपने सपनों को उपलब्धियों में बदल सके तो कैसा रहेगा?
भारत की सबसे बड़ी स्कूल एडटेक कंपनी लीड ग्रुप ने नेशनल चैंपियनशिप 2024 के शुभारंभ की घोषणा की है, जो इसके इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय-स्तरीय मंच का छठा संस्करण है, जहां छात्र अपनी रचनात्मकता, प्रतिभा और विकास का प्रदर्शन करते हैं! लीड ग्रुप के 3,000 से अधिक भागीदार स्कूलों के 1.5 मिलियन छात्रों के लिए भागीदारी के साथ, यह चैंपियनशिप सिर्फ प्रतियोगिता ही नहीं बल्कि कल के नेताओं, विचारकों और नवोन्मेषकों (इनोवेटर) के लिए अपनी वास्तविक क्षमता की तलाश करने का मंच है।
इस साल, राष्ट्रीय चैंपियनशिप छात्रों के विकास के लिए एक विस्तृत दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है, जो संवाद, आलोचनात्मक सोच, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और कोडिंग दक्षता जैसे 21वीं सदी के कौशल पर ध्यान केंद्रित करती है। राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2024 प्री-प्राइमरी से कक्षा 9 तक के छात्रों के लिए खुली है और राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा 2023 द्वारा अनुशंसित समग्र विकास के अनुरूप है।
चैंपियनशिप में पांच श्रेणियां हैं जो आवश्यक जीवन कौशल का निर्माण करती हैं और प्रतिभागियों को भविष्य में आत्मविश्वास से कदम बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। इन श्रेणियों को छात्रों को अलग तरीके से सोचने, वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का समाधान करने और नवोन्मेष, अंतरिक्ष अन्वेषण, प्रौद्योगिकी और पर्यावरणीय वहनीयता जैसे विषयों के बारे में प्रेरित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
> लिटिल चैंप्स (नर्सरी – कक्षा 2) – व्यक्तिगत: आत्मविश्वास, रचनात्मकता और बोलने के कौशल का निर्माण।
> स्पीच चैंप्स (जूनियर: कक्षा 3-5; सीनियर: कक्षा 6-9) – व्यक्तिगत: कंटेंट, उच्चारण और वाक्पटुता पर केंद्रित।
> कोडिंग चैंप्स (जूनियर: कक्षा 3-5)– दो लोगों की टीम: तकनीकी कौशल, रचनात्मकता और सहयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित।
> स्पेलिंग चैंप्स (जूनियर: कक्षा 3-5; सीनियर: कक्षा 6-9)-व्यक्तिगत: अंग्रेजी भाषा का ज्ञान पर केंद्रित।
> अंग्रेजी क्विज चैंप्स (जूनियर: कक्षा 3-5; सीनियर: कक्षा 6-9)- व्यक्तिगत: संवाद, आलोचनात्मक सोच और ज्ञान को बढ़ावा देने पर केंद्रित।
लीड ग्रुप के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी, सुमीत मेहता ने कहा कि कल्पना कीजिए कि कोई नर्सरी का बच्चा किसी वयस्क मुख्य वक्ता के आत्मविश्वास के साथ कोई विचार प्रस्तुत कर रहा है, या कक्षा 5 का छात्र कोई ऐसा प्रौद्योगिकी समाधान विकसित कर रहा है जो आपके जीवन में बदलाव लाने की शुरुआत करे। ये अवसर छोटे शहरों के छात्रों के लिए उपलब्ध नहीं हैं! नेशनल चैंपियनशिप 2024, 1.5 मिलियन छात्रों को यह अवसर प्रदान करेगी।
जनवरी 2025 में होने वाले ग्रैंड फिनाले में लैपटॉप, टैबलेट, किंडल, ट्रॉफी और मर्केंडाइज सहित रु. 10 लाख तक के रोमांचक पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा, जोनल विजेताओं की घोषणा की जाएगी, जिससे हर चरण में मान्यता सुनिश्चित होगी। यह पहल लीड ग्रुप के टेकबुक जैसे नवाचारों (ञ्जश्वष्ट॥क्चह्रह्र्य) के माध्यम से शिक्षा में क्रांति लाने के मिशन से जुड़ी हुई है। टेकबुक एक इंटेलीजेंट पुस्तक है जो भारत के स्कूलों में व्यक्तिगत, इमर्सिव और अनुकूली शिक्षा को वास्तविकता में तब्दील करती है।



You may also like

Leave a Comment