Wednesday, August 19, 2026 |
Home Corporate WorldLakshya Powertech Limited को 2.52 करोड़ रुपए के ऑर्डर मिले

Lakshya Powertech Limited को 2.52 करोड़ रुपए के ऑर्डर मिले

by Business Remedies
0 comments
Lakshya Powertech Limited

नई दिल्ली। मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल सेवाओं में विशेषज्ञता वाली एक इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी फर्म के रूप कार्यरत लक्ष्य पावरटेक लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को एनटीटी ग्लोबल डेटा सेंटर्स नेवी टू प्राइवेट लिमिटेड से 73,44,491/- रुपये और पॉवरिका लिमिटेड से 1,78,72,702/- रुपये का आर्डर मिला है। एनटीटी ग्लोबल डेटा सेंटर्स नेवी टू प्राइवेट लिमिटेड से डीसी 13 (2 से 5 सहित), एनएवी 2 प्रोजेक्ट, ऐरोली में हॉट एयर चैंबर वॉकवे प्लेटफॉर्म और पैनल डीजी रूफिंग की आपूर्ति और स्थापना हेतु ऑर्डर मिला है।
पॉवरिका लिमिटेड से मिला ऑर्डर 6 X 2250 केवीए डीजी सेटों के लिए निर्माण सामग्री की आपूर्ति और उसकी स्थापना से संबंधित है।

कारोबारी गतिविधियां:
2012 में स्थापित, लक्ष्य पावरटेक लिमिटेड ने मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल सेवाओं में विशेषज्ञता वाली एक इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी फर्म के रूप में शुरुआत की थी। कंपनी ने गैस-चालित बिजली संयंत्रों और बड़ी बिजली उत्पादन परियोजनाओं के लिए फ्रीलांस बिजली उत्पादन परामर्श से संचालन और रखरखाव (ओ एंड एम) तक तेजी से विस्तार किया है। तेल और गैस क्षेत्र में डायवर्सिफिकेशन करके कंपनी ने अपनी सेवाओं का विस्तार किया और उद्योग में अपनी स्थिति मजबूत की है। मलेशिया में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में ईपीसी अनुबंध और तेल एवं गैस संयंत्र के रखरखाव और मरम्मत में वृद्धि ने कंपनी की वैश्विक पहुंच को चिह्नित किया।

लक्ष्य पावरटेक की सेवाएं: (i) इंजीनियरिंग, खरीद, निर्माण और कमीशनिंग; (ii) एकीकृत संचालन और रखरखाव सेवाएँ; (iii) विशेष सेवाएँ में विभाजित हैं।
कंपनी सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों की संस्थाओं के साथ काम करती है। कंपनी के ग्राहकों में जीएमएमसीओ लिमिटेड, इक्विनॉक्स इंजीनियरिंग लिमिटेड और कई अन्य प्रतिष्ठित कंपनियां व सरकारी संस्थान शामिल हैं।



You may also like

Leave a Comment