Sunday, July 5, 2026 |
Home Metro City Specialलघु उद्योग भारती की प्रदर्शनी एवं मेला 2 व 3 अक्टूबर को

लघु उद्योग भारती की प्रदर्शनी एवं मेला 2 व 3 अक्टूबर को

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/पाली। लघु उद्योग भारती की पाली महिला इकाई द्वारा महिला उद्यमियों के संवर्धन हेतु स्वयंसिद्धा के रूप में फैयर एवं प्रदर्शनी लगाई जा रही है ।
लघु उद्योग भारती महिला इकाई की अध्यक्ष नेहा मेहता ने बताया कि 60 से ज्यादा महिला उद्यमियों द्वारा इसमें अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
फेयर का उद्देश्य इन उत्पादों की अधिकतम लोगों को जानकारी हो और इन महिलाओं के उत्पाद का मार्केट बने।
इसमें पाली के अतिरिक्त जोधपुर, भीलवाड़ा, राजसमंद, ब्यावर, उदयपुर, कोटा किशनगढ़ से भी विभिन्न महिला उद्यमी अपने उत्पाद लेकर आएगी।
लघु उद्योग भारती महिला इकाई की संरक्षक के आशा भुतडा, रेनू बम्ब, सचिव भारती गुप्ता, कोषाध्यक्ष खुशबू दुबे, उर्मिला पवार, शीतल दाधीच, मधु लसोड, हिना राजपुरोहित, कविता लश्करी, वर्तिका गोयल, रुचि पारख, सुनयना भंसाली साहित कई सदस्य तैयारी में लगे हुए हैं।
जानकारी देते हुए बताया कि गैर एवं एग्जीबिशन में आने वाली महिलाओं के लिए कूपन से पाली में औद्योगिक इकाइयों में बनने वाले विभिन्न उत्पाद सलवार सूट, कुर्ती, नाइटी इत्यादि आकर्षक इनाम भी इस गिफ्ट के रूप में रखे गए है।



You may also like

Leave a Comment