बिजऩेस रेमेडीज/ नई दिल्ली/आईएएनएस वाणिज्यिक Koyla खनन को बढ़ावा देने और निजी निवेश को आकर्षित करने के लिए केंद्रीय Koyla Ministry Koyla क्षेत्र में आगामी नीलामी और निवेश के अवसरों पर सोमवार को गुजरात के गांधीनगर में रोड शो आयोजित कर रहा है। रविवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के कोयला खनन में निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ाने के लिए उद्योग के हितधारकों, संभावित निवेशकों और नीति निर्माताओं को एक साथ लाना है।केंद्रीय कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। उनके साथ मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव रूपिंदर बरार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी नीलामी प्रक्रिया, निवेश परिदृश्य और क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने वाली सरकार की पहल के बारे में जानकारी देंगे। Koyla Ministry वाणिज्यिक कोयला खनन को बढ़ावा देने के लिए रोड शो की एक सीरीज के जरिए हितधारकों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ रहा है। गांधीनगर रोड शो आगामी 12वें राउंड की वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी से पहले हो रहा है। नीलामी मार्च के दूसरे सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है।
यह आयोजन घरेलू कोयला उत्पादन को बढ़ाने और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत करने के लिए कोलकाता और मुंबई में पहले आयोजित सफल रोड शो के बाद हो रहा है। यह रोड शो कोयला उत्पादन को बढ़ावा देने, दक्षता बढ़ाने, नीतिगत समर्थन प्रदान करने और क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए सरकार की पहलों को उजागर करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। प्रतिभागियों को कोयला ब्लॉकों की उपलब्धता, निवेश के अवसरों और भारत के कोयला उद्योग में व्यापार करने में आसानी के बारे में जानकारी मिलेगी। आधिकारिक बयान के अनुसार, एक्सपर्ट कोयला टेक्नोलॉजी में एडवांसमेंट, सस्टेनेबिलिटी उपायों और नीतिगत सुधारों में प्रगति को भी उजागर करेंगे, जिसका उद्देश्य पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी बाजार को बढ़ावा देना है।वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी भारत के कोयला भंडार की वास्तविक क्षमता को उजागर करने, घरेलू और अंतर्राष्ट्री निवेशकों को आकर्षित करने और आयात निर्भरता को कम करने में सहायक रही है।

