Thursday, October 29, 2026 |
Home Corporate WorldKotyark Industries Limited का वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ 147% बढ़कर Rs. 6.24 करोड़ हुआ

Kotyark Industries Limited का वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ 147% बढ़कर Rs. 6.24 करोड़ हुआ

by Business Remedies
0 comments
Kotyark Industries Limited

 

जयपुर। Kotyark Industries Limited ने 30 सितंबर, 2026 को समाप्त हुई चालू वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के लिए अपने अनऑडिटेड समेकित वित्तीय परिणाम घोषित कर दिए हैं। कंपनी द्वारा शेयर बाजारों को दी गई वित्तीय रिपोर्ट के मुताबिक, इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 147.46% बढ़कर Rs. 623.98 लाख पर पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में Rs. 252.15 लाख था। पिछली तिमाही के Rs. 446.19 लाख की तुलना में भी कंपनी के शुद्ध लाभ में लगभग 39.84% की मजबूत क्रमिक वृद्धि दर्ज की गई है। कर पूर्व लाभ भी सालाना आधार पर Rs. 319.88 लाख से बढ़कर Rs. 835.77 लाख हो गया है।

इस तिमाही में कंपनी का कुल परिचालन राजस्व Rs. 6,126.73 लाख रहा, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में Rs. 6,485.96 लाख था। अन्य स्रोतों से होने वाली आय को मिलाकर कंपनी की कुल आय चालू तिमाही में Rs. 6,129.10 लाख रही।

मुनाफे में आई इस बड़ी उछाल का मुख्य कारण कंपनी के खर्चों में की गई भारी कटौती को माना जा रहा है। समीक्षाधीन तिमाही में Kotyark Industries का कुल खर्च घटकर Rs. 5,293.33 लाख रह गया, जबकि पिछले साल की दूसरी तिमाही में यह Rs. 6,171.39 लाख था। मुख्य रूप से ‘Material Consumption Cost’ पिछली तिमाही के Rs. 5,863.92 लाख से घटकर इस तिमाही में मात्र Rs. 1,017.37 लाख रह गई, जिसने कंपनी के मार्जिन को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। प्रति शेयर आय (EPS) की बात करें तो चालू तिमाही के लिए Basic और Diluted EPS Rs. 0.55 दर्ज किया गया।



You may also like

Leave a Comment