Pune। भारत की प्रमुख castings और pig iron निर्माता कंपनियों में से एक और steel तथा seamless tube सेगमेंट में अग्रणी कंपनी Kirloskar Ferrous Industries Limited (BSE: 500245) ने आज वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के अलेखापरीक्षित वित्तीय परिणामों की घोषणा की।
कंपनी के Managing Director R.V. Gumaste ने कहा, “Kirloskar Ferrous Industries Limited के लिए वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के परिणाम मिले-जुले रहे। एक ओर सभी उत्पादों की मांग स्थिर रही, वहीं iron और steel पर margin pressure बना रहा। तिमाही के दौरान tractor और automobile industry से casting की मजबूत मांग देखने को मिली। संचालन से राजस्व में वर्ष-दर-वर्ष 4% की वृद्धि हुई, जिससे इस वर्ष आज दिनांक तक (YTD) वृद्धि 6% पर पहुंच गई। ₹92 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज हुआ, जो वर्ष-दर-वर्ष 9% की वृद्धि है। casting, tube और steel business में volume growth मजबूत रही। realization में गिरावट और commodity headwinds के बावजूद हमने राजस्व और लाभप्रदता दोनों में मजबूत प्रदर्शन बनाए रखा है। Oliver Engineering में उत्पादन में तेजी और ONGC order के साथ दूसरी छमाही के लिए tube business की मात्रा सुनिश्चित होने से, हम स्थिर प्रदर्शन की दिशा में आगे बढ़ते रहेंगे।”
वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में Standalone वित्तीय प्रदर्शन:
- संचालन से राजस्व ₹1,728.0 करोड़ (FY25 Q2: ₹1,667.1 करोड़) – वर्ष-दर-वर्ष 4% वृद्धि
- EBITDA वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में ₹213.6 करोड़ (FY25 Q2: ₹195.4 करोड़) – वर्ष-दर-वर्ष 9% वृद्धि
- EBITDA margin वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में 12.4% (FY25 Q2: 11.7%)
- PBT वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में ₹125.9 करोड़ (FY25 Q2: ₹115.1 करोड़) – वर्ष-दर-वर्ष 9% वृद्धि
- PAT वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में ₹92.3 करोड़ (FY25 Q2: ₹84.9 करोड़) – वर्ष-दर-वर्ष 9% वृद्धि
वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में Consolidated वित्तीय प्रदर्शन की समीक्षा:
- संचालन से राजस्व ₹1,755.3 करोड़ (FY25 Q2: ₹1,666.0 करोड़) – वर्ष-दर-वर्ष 5% वृद्धि
- EBITDA वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में ₹214.4 करोड़ (FY25 Q2: ₹194.1 करोड़) – वर्ष-दर-वर्ष 10% वृद्धि
- EBITDA margin वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में 12.2% (FY25 Q2: 11.6%)
- PBT वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में ₹119.9 करोड़ (FY25 Q2: ₹107.8 करोड़) – वर्ष-दर-वर्ष 11% वृद्धि
- कर-पश्चात लाभ ₹86.3 करोड़ रहा (FY25 Q2: ₹77.6 करोड़) – वर्ष-दर-वर्ष 11% की वृद्धि

