Tuesday, December 9, 2025 |
Home » TVS Motor Company की और यूरोपीय बाजारों में उतरने की योजना : Chairman Sudarshan Venu

TVS Motor Company की और यूरोपीय बाजारों में उतरने की योजना : Chairman Sudarshan Venu

by Business Remedies
0 comments

Business Remedies / Italy। भारतीय वाहन विनिर्माता TVS Motor Company अपने वैश्विक विस्तार के तहत Spain और Portugal सहित Europe के और बाजारों में उतरने की योजना बना रही है। यह जानकारी कंपनी के Chairman Sudarshan Venu ने दी।

कंपनी ने वैश्विक दोपहिया प्रदर्शनी EICMA-2025 में ICE और electric powertrain में छह नए उत्पादों का अनावरण करते हुए अपनी शुरुआत की, और माना कि बढ़ते पोर्टफोलियो के साथ अब ‘औद्योगिक बाजारों’ का दोहन करने का समय आ गया है।

Venu ने Europe पर ध्यान केंद्रित करने के बारे में कहा, “मुझे लगता है कि यह औद्योगिक बाजारों की ओर TVS की प्रगति की शुरुआत है। आमतौर पर, हम उभरते बाजारों पर ध्यान केंद्रित करते हैं।”

EICMA-2025 में कंपनी ने TVS Tangent RR Concept, एक supersport bike; electric motorcycle concept TVS EFX Three O; TVS M1-S, कंपनी का पहला electric maxi scooter; TVS Apache RTX 300, एक नई adventure tourer bike; एक electric bike TVS X और TVS RTR Hyperstunt Concept, एक शहरी sports motorcycle प्रदर्शित की।

TVS Apache RTX 300 Europe की सड़कों पर 2026 की पहली तिमाही में दौड़ेगी। Venu ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि TVS के बढ़ते product portfolio के साथ, औद्योगिक देशों में भी अवसर हैं, जहां हम निश्चित रूप से इन बाजारों की जरूरतों को पूरा करने वाले कुछ रोमांचक उत्पादों के साथ ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे।”

यूरोपीय बाजार में विस्तार की रूपरेखा साझा करते हुए, Venu ने कहा, “हम Italy से शुरुआत कर रहे हैं, और हम Spain और Portugal जैसे कुछ अन्य बाजारों में भी विस्तार करेंगे।”

कंपनी पहले ही Latin America, Africa, West Asia, ASEAN और South Asian क्षेत्रों के विभिन्न बाजारों में अपनी पैठ बना चुकी है।

2024-25 में, Africa और Latin America की अगुवाई में मजबूत प्रदर्शन के चलते, इसके दोपहिया वाहनों का निर्यात 22.8 प्रतिशत बढ़कर 10.9 लाख इकाई हो गया, जो इससे पिछले साल 10.1 लाख इकाई था। कंपनी के राजस्व में निर्यात का योगदान 24 प्रतिशत है।

TVS Motor Company के President, International Business Peyman Kargar ने Europe को “न केवल एक बाजार बल्कि एक ऐसा स्थान बताया जो परिवहन में भावनाओं और उत्कृष्टता का जश्न मनाता है।” कंपनी यूरोपीय बाजारों में सिर्फ TVS Motor श्रृंखला ही नहीं, ब्रिटिश ब्रांड Norton के साथ भी दांव लगाएगी।



You may also like

Leave a Comment