Saturday, July 4, 2026 |
Home Corporate World‘Kanishk Aluminium India Limited’ का IPO खुलेगा आज

‘Kanishk Aluminium India Limited’ का IPO खुलेगा आज

निवेशक 30 जनवरी 2026 तक कर सकेंगें कंपनी के आईपीओ में आवेदन

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। जोधपुर आधारित ‘कनिष्क एल्युमिनियम इंडिया लिमिटेड’ एल्युमिनियम एक्सट्रूजऩ प्रोफाइल और प्रीमियम एल्युमिनियम डोर्स एंड विंडो सिस्टम्स निर्माण करने वाली कंपनी है। कंपनी द्वारा लिए गए कुछ ऋणों का पूर्ण या आंशिक पुनर्भुगतान/पूर्व-भुगतान करने, ब्रांड, ‘बारी बाय कनिष्क’ की ब्रांडिंग और प्रचार पर खर्च करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर 30 जनवरी 2026 को बंद होगा।
कारोबारी गतिविधियां: 2018 में स्थापित, कनिष्क एल्युमिनियम इंडिया लिमिटेड एल्युमिनियम एक्सट्रूजऩ प्रोफाइल और प्रीमियम एल्युमिनियम डोर्स एंड विंडो सिस्टम्स के एक विशिष्ट निर्माता के रूप में विकसित हुई है। कंपनी जोधपुर (राजस्थान) में एक अत्याधुनिक एक्सट्रूजऩ सुविधा संचालित करती है, जो निर्माण, इंजीनियरिंग, सौर, विद्युत और वास्तुकला बाजारों की जरूरतों को पूरा करने वाले विविध एल्युमिनियम प्रोफाइल के निर्माण के लिए सुसज्जित है। कंपनी उच्च गुणवत्ता वाले एल्युमिनियम सिस्टम डोर्स एंड विंडो के लिए प्रीमियम ब्रांड ‘बारी बाय कनिष्क’ सहित व्यापक समाधान प्रदान करती है।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 59.68 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 1.76 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 59.54 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 1.52 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 60.13 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 3.04 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में 31 अगस्त 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 29.25 करोड़ रुपए का राजस्व और 2.15 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में 31 अगस्त 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 7.35 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है।
आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘कनिष्क एल्युमिनियम इंडिया लिमिटेड’ का आईपीओ बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आज खुलकर 30 जनवरी 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा 10 रुपए फेसवैल्यू के 40,00,000 शेयर 73 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर कुल 29 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1600 शेयरों का है और रिटेल निवेशकों को 2 लॉट के लिए आवेदन करना होगा। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी सन कैपिटल एडवाइजरी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment