Friday, July 3, 2026 |
Home Metro City Specialकल्याण ज्वैलर्स ने टोंक रोड, जयपुर पर फ्लैगशिप शोरूम का उद्घाटन किया

कल्याण ज्वैलर्स ने टोंक रोड, जयपुर पर फ्लैगशिप शोरूम का उद्घाटन किया

नए शोरूम में विश्वस्तरीय माहौल में ग्राहकों को मिलेगा शॉपिंग का लक्जऱी अनुभव

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। भारत के सबसे भरोसेमंद और अग्रणी ज्वैलरी ब्रांड्स में से एक कल्याण ज्वैलर्स ने आज जयपुर में टोंक रोड पर, रामबाग सर्किल के पास अपने नए फ्लैगशिप शोरूम का भव्य उद्घाटन किया। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने रिबन काटकर इस शोरूम का उद्घाटन किया।
यह नया शोरूम कल्याण ज्वैलर्स के विभिन्न कलेक्शनों की शानदार रेंज के साथ, दुनियाभर की सुविधाओं से सुसज्जित है और यहां ग्राहकों को खरीदारी का एक शानदार और अत्याधुनिक अनुभव मिलेगा। नए शोरूम पर टिप्पणी करते हुए कल्याण ज्वैलर्स के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर रमेश कल्याणरमन ने कहा कि जयपुर में कल्याण ज्वैलर्स के एक और फ्लैगशिप शोरूम के लॉन्च के साथ, हमारा लक्ष्य एक ऐसा बेजोड़ इकोसिस्टम बनाना है, जो हमारे ग्राहकों की अनूठी आवश्यकताओं को पूरा करे और उनके शॉपिंग अनुभव को और बेहतर बनाए। हम लगातार विकसित होने के लिए प्रतिबद्ध हैं और विश्व स्तरीय माहौल प्रदान करते हुए हम कंपनी के विश्वास और पारदर्शिता के मूल मूल्यों के प्रति सच्चे रहते हुए अपने ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ खरीदारी की पेशकश जारी रखेंगे। कल्याण ज्वैलर्स में, हम उच्च गुणवत्ता और बेहतरीन सेवा के साथ शानदार और अनोखे ज्वैलरी डिजाइनों की विस्तृत रेंज पेश करते रहेंगे।
इस नए शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर कल्याण ज्वैलर्स ने खास ऑफर की घोषणा की है- ग्राहकों को हर 10 ग्राम सोने की खरीद पर 0.5 ग्राम सोना बिल्कुल मुफ्त मिलेगा। साथ ही, कल्याण स्पेशल गोल्ड बोर्ड रेट- जो बाजार में सबसे कम और सभी शोरूम्स में एक समान है- भी इन खरीदारियों पर लागू होगा। ये ऑफर सीमित समय के लिए मान्य हैं।
कल्याण ज्वैलर्स पर बेचे जाने वाले सभी आभूषण बीआईएस हॉलमार्क वाले होते हैं और कई शुद्धता परीक्षणों से गुजरते हैं।
ग्राहकों को कल्याण ज्वैलर्स का 4-लेवल एश्योरेंस सर्टिफिकेट भी मिलेगा, जो शुद्धता, आभूषणों के मुफ्त आजीवन रखरखाव, विस्तृत उत्पाद जानकारी और पारदर्शी विनिमय और बाय-बैक नीतियों की गारंटी देता है। यह सर्टिफिकेशन अपने हितैषी ग्राहकों को सर्वोत्तम पेशकश करने की ब्रांड की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।
जयपुर के इस नए शोरूम में कल्याण ज्वैलर्स के लोकप्रिय घरेलू ब्रांड भी उपलब्ध होंगे, जिनमें मुहूर्त (शादी के आभूषणों की श्रृंखला), मुद्रा (हस्तनिर्मित प्राचीन आभूषण), निमाह (मंदिर के आभूषण), ग्लो (डांसिंग डायमंड्स), जिया (सॉलिटेयर जैसे हीरे के आभूषण), अनोखी (बिना कटे हीरे), अपूर्वा (विशेष अवसरों के लिए हीरे), अंतरा (शादी के हीरे), हेरा (रोजाना पहने जाने वाले हीरे), रंग (कीमती पत्थरों के आभूषण) और हाल ही में लांच की गई लीला (रंगीन पत्थर और हीरे के आभूषण) शामिल हैं।



You may also like

Leave a Comment