Friday, July 3, 2026 |
Home Automobileजेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने दर्ज की अब तक की सबसे अधिक होलसेल बिक्री

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने दर्ज की अब तक की सबसे अधिक होलसेल बिक्री

JSW MG Motor India की जून 2026 में रिकॉर्ड थोक बिक्री, 30% बढ़कर 7,568 यूनिट्स पहुंची

by Business Remedies
0 comments

गुरुग्राम | बिजनेस रेमेडीज | JSW MG Motor India ने जून 2026 में अब तक का बेहतरीन थोक बिक्री प्रदर्शन दर्ज किया है। जून 2025 की तुलना में जून 2026 में 30 प्रतिशत साल-दर-साल वृद्धि के साथ, कार निर्माता ने इस महीने 7,568 यूनिट्स सेल किए हैं।

यह दमदार प्रदर्शन JSW MG Motor India के विविध Product Portfolio की शानदार स्वीकार्यता को दिखाता है, जिसमें Internal Combustion Engine और New Energy Vehicle दोनों मॉडल शामिल हैं।

Electric Vehicles ने JSW MG Motor India की वृद्धि को गति देना जारी रखा है और जून 2026 में कंपनी की कुल बिक्री में इनका योगदान 75 प्रतिशत से अधिक रहा है। बढ़ती ईंधन कीमतों, EV की कम परिचालन लागत और पश्चिम एशिया की भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं ने Electric Mobility के लिए ग्राहकों की प्राथमिकता को और तेज कर दिया है।

JSW MG Motor India के प्रबंध निदेशक Anurag Mehrotra का कहना है, “हमारा जून का प्रदर्शन पूरे Portfolio में स्थिर मांग को दर्शाता है और यह हमारी अब तक की सबसे अधिक थोक बिक्री है, जिसमें Electric Vehicles का हमारी कुल बिक्री में महत्वपूर्ण हिस्सा बना हुआ है। साथ ही, हम अपने Internal Combustion Engine Offerings के प्रति ग्राहकों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया भी देख रहे हैं। यह हमारे विविध Product Portfolio की मजबूती को और पुख्ता करती है। हम अपने ग्राहकों को हमारे Brand पर निरंतर विश्वास के लिए हार्दिक धन्यवाद देते हैं। आगे बढ़ते हुए, हम भारतीय कार खरीदारों की बदलती आकांक्षाओं को पूरा करने वाले नए युग के Mobility Solutions को पेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”



You may also like

Leave a Comment