Wednesday, July 15, 2026 |
Home Corporate WorldJK Lakshmi Cement के निदेशक मंडल ने एसपीवी ओपेरा वायु (नर्मदा) प्राइवेट लिमिटेड के साथ बिजली खरीद समझौता प्रस्ताव मंजूर किया

JK Lakshmi Cement के निदेशक मंडल ने एसपीवी ओपेरा वायु (नर्मदा) प्राइवेट लिमिटेड के साथ बिजली खरीद समझौता प्रस्ताव मंजूर किया

उक्त एसपीवी में 26 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण का प्रस्ताव भी मंजूर

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। राजस्थान के सिरोही आधारित देश की प्रमुख सीमेंट निर्माण कंपनी जेके लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी की बोर्ड मीटिंग में निदेशक मंडल ने लागू कैप्टिव पावर रूट के तहत पवन और सौर ऊर्जा की खरीद के लिए विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवी) यानी मेसर्स ओपेरा वायु (नर्मदा) प्राइवेट लिमिटेड (“एसपीवी”) के साथ एक बिजली खरीद समझौता और शेयर सब्सक्रिप्शन एवं शेयरधारकों का समझौता करने पर विचार किया और उसे मंजूरी दी और इस संबंध में, कंपनी उक्त एसपीवी में 26 फीसदी इक्विटी शेयरधारिता का अधिग्रहण करेगी। इसका पंजीकृत कार्यालय वल्लकेश्वरी पी-III पी.एन श्रीजी प्लाज़ा एसएन-201 विलेज जामनगर, गुजरात, भारत, 361008 है। एसपीवी को 1 अगस्त 2022 को निगमित किया गया था। यह पवन और सौर ऊर्जा पैदा करने के क्षेत्र में काम करती है।

गौरतलब है कि जेके लक्ष्मी सीमेंट अपने विभिन्न संयंत्र स्थानों पर बिजली की लागत कम करने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा के स्रोत को बढ़ाने की संभावना तलाश रही है। इस संबंध में, परियोजना कार्यान्वयनकर्ता अर्थात शिवमन विंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्थापित एसपीवी में 26 फीसदी इक्विटी निवेश करके कैप्टिव पावर रूट के तहत 4 मेगावाट पावर की पवन और सौर हाइब्रिड पावर परियोजना स्थापित करने का प्रस्ताव है। कंपनी वर्तमान कैप्टिव पावर रूट के अनुसार उक्त एसपीवी में 26 फीसदी इक्विटी होल्डिंग प्राप्त करने के लिए 4 करोड़ रुपए तक का निवेश करेगी। इससे कंपनी 12 वर्षों की अवधि के लिए अत्यंत प्रतिस्पर्धी बाजार दर पर एसपीवी से पवन और सौर ऊर्जा प्राप्त कर सकेगी। इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण के परिणामस्वरूप, एसपीवी कंपनी की सहयोगी कंपनी बन जाएगी। अधिग्रहण 31 दिसंबर 2025 तक पूरा होने की संभावना है।



You may also like

Leave a Comment