Wednesday, September 16, 2026 |
Home Educationजेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के जेयू ओरिएंट 2024 का 24 जुलाई को होगा आयोजन

जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के जेयू ओरिएंट 2024 का 24 जुलाई को होगा आयोजन

by Business Remedies
0 comments

 

बिजऩेस रेेमेडीज/जयपुर

जेईसीआरसी के 13वें शैक्षणिक ओरिएंटेशन समारोह, जेयू  ओरिएंट  2024 का  24 जुलाई को आयोजन होगा। पिछले दो वर्षों में, जेयू  ओरिएंट  राजस्थान के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक समारोहों में से एक बन गया है। इस साल का समारोह और भी भव्य होगा क्योंकि  28 भारतीय राज्यों से 8,000 छात्रों और उनके माता-पिता कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।  इस साल के समारोह में खास मेहमान के रूप में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी  होंगे और सम्मानित अतिथि के रूप में एक्सेंचर इंडिया की सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर ह्यूमन रिसोर्सेज, लक्ष्मी सी शामिल होंगी, जो नए छात्रों को  मार्गदर्शन देंगी। 24 से 27 जुलाई तक चलेगा ओरिएंटेशन प्रोग्राम, जिसमे देश की प्रख्यात हस्तियां शामिल होंगी।  इस दौरान इंजीनियरिंग, मानविकी, लॉ, मैनेजमेंट, होटल मैनेजमेंट और पत्रकारिता एवं जनसंचार में संचालित कोर्स के बारे में ओरिएंटेशन के साथ-साथ ही जानकारी दी जाएगी।

इसके अतिरिक्त विभागों और कोर्स के अनुसार उस क्षेत्र के विषय विशेषज्ञ और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स करियर की संभावनाओं पर भी बात करेंगे और पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को जानकारी देंगे। जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के प्रेजिडेंट  प्रो. विक्टर गंभीर ने बताया कि इससे विद्यार्थियों के सामने नई दुनिया के दरवाजे खुलेंगे। उनके पास जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के साथ जुडक़र काम करने, सीखने और आगे बढऩे के सुनहरे अवसर होंगे।



You may also like

Leave a Comment