Sunday, July 12, 2026 |
Home Banking and Insuranceआईडीबीआई बैंक ने लाभ में साल दर साल 40 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की

आईडीबीआई बैंक ने लाभ में साल दर साल 40 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की

by Business Remedies
0 comments

 

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली

आईडीबीआई बैंक ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के लिए अपने त्रैमासिक परिणाम जारी किए। वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के लिए बैंक का शुद्ध लाभ साल-दर-साल 40 प्रतिशत वृद्धि करते हुए 1,719 करोड़ रूपये रहा। ऑपरेटिंग लाभ 2,076 करोड़ रूपये रहा। वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 4.18 प्रतिशत का शुद्ध ब्याज मार्जिन दर्ज हुआ और वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में शुद्ध ब्याज आय 3,233 करोड़ रूपये रही, जो वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में 3,998 करोड़ रूपये थी। वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में जमा की लागत 4.58 प्रतिशत रही, जो वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में 4.12 प्रतिशत थी।

सीआरएआर साल-दर-साल 209 बीपीएस की वृद्धि करते हुए 22.42 प्रतिशत पर पहुँच गया। एसेट्स पर रिटर्न साल-दर-साल 34 बीपीएस की वृद्धि के साथ 1.83 प्रतिशत रहा, तथा ईक्विटी पर रिटर्न साल-दर-साल 123 बीपीएस बढ़ते हुए 19.87 प्रतिशत पर पहुँच गया। वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में शुद्ध एनपीए 30 जून 2023 को 0.44 प्रतिशत से घटकर 0.23 प्रतिशत रह गया और सकल एनपीए 30 जून 2023 को 5.05 प्रतिशत से कम होकर 3.87 प्रतिशत पर आ गया।

 

 



You may also like

Leave a Comment