Wednesday, March 11, 2026 |
Home » Power Transmission and Distribution Sector में काम आने वाले Cables and Conductors का निर्माण करने वाली प्रमुख कंपनी है ‘JAYDEE Cables Limited’

Power Transmission and Distribution Sector में काम आने वाले Cables and Conductors का निर्माण करने वाली प्रमुख कंपनी है ‘JAYDEE Cables Limited’

18 सितंबर को खुलकर 22 सितंबर 2025 को बंद होगा कंपनी का आईपीओ

by Business Remedies
0 comments
JAYDEE

जयपुर। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिला आधारित ‘जेडी केबल्स लिमिटेड’ पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में काम आने वाले केबल और कंडक्टरों का निर्माण करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा कंपनी की कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण, कंपनी द्वारा लिए गए सभी या कुछ उधारों का पुनर्भुगतान/पूर्व भुगतान और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी के प्रोस्पेक्ट्स से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की है।

कारोबारी गतिविधियां: 2015 में निगमित, जेडी केबल्स लिमिटेड उच्च गुणवत्ता वाले केबल और कंडक्टरों के निर्माण में लगी हुई है और कंपनी पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर की जरूरतों को पूरा करती है।
कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलियो में पावर केबल, कंट्रोल केबल, एरियल बंच्ड केबल, सिंगल-कोर सर्विस वायर और कंडक्टरों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है, जैसे ऑल एल्युमीनियम कंडक्टर (AAC), ऑल एल्युमीनियम अलॉय कंडक्टर (AAAC), और एल्युमीनियम कंडक्टर स्टील रीइन्फोर्स्ड (ACSR)। इन उत्पादों का व्यापक रूप से बिजली के कुशल और विश्वसनीय ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन के लिए उपयोग किया जाता है।

जेडी केबल्स दो रणनीतिक रूप से स्थित विनिर्माण इकाइयों के माध्यम से संचालित होती है:
प्रथम इकाई : 26/1, एफ रोड, बेलगछिया, हावड़ा – 711101
द्वितीय इकाई : वार्ड नंबर 1, चाकुंडी, स्टार बैटरी गेट, दानकुनी, हुगली
31 मई, 2025 तक कंपनी में 28 स्थायी कर्मचारी कार्यरत थे।

वित्तीय प्रदर्शन : वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 40.86 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 0.32 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 100.85 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 4.58 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 250.70 करोड़ रुपए का राजस्व और 22.17 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि साल दर साल कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन अच्छा होता जा रहा है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 8.84 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी की कुल असेट 115.23 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 29.98 करोड़ रुपए, रिजर्व एवं सरप्लस 29.93 और कुल कर्ज 45.91 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 1.53 का है।

प्रवर्तक अनुभव: 35 वर्षीय पीयूष गरोडिया कंपनी के प्रमोटर, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से वाणिज्य स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। वे कंपनी की स्थापना से ही इससे जुड़े हुए हैं और कंपनी के संस्थापक हैं। इसके अलावा, उन्हें कंपनी के व्यवसाय में लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे कंपनी के वित्तपोषण, विपणन, प्रबंधन और कार्यालय प्रशासन के लिए ज़िम्मेदार हैं।

आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘जेडी केबल्स लिमिटेड’ का आईपीओ बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर 18 सितंबर को खुलकर 22 सितंबर 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 63,15,200 शेयर 144 से 152 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 95.99 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। इनमें से शेयरधारकों द्वारा 7,61,600 शेयर ऑफर फॉर सेल के माध्यम से बिक्री कर 11.58 करोड़ रुपए हासिल किए जाएंगे। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 800 शेयरों का है और रिटेल निवेशकों को कुल 2 लॉट के लिए आवेदन करना होगा। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी जीवाईआर कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment