नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित लैमिनेशन्स उत्पाद निर्माण एवं बिक्री क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख कंपनी जे बी लैमिनेशन्स लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी ने ए-3-बी, सेक्टर-80, नोएडा, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश – 201305 में स्थित अपनी नई विनिर्माण सुविधा, यूनिट-III में वाणिज्यिक परिचालन शुरू कर दिया है।
भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने उक्त इकाई को उत्पादों, अर्थात् ट्रांसफार्मर के लैमिनेशन/कोर (वाइंडिंग के साथ या बिना) के निर्माण के लिए अनुरूपता प्रमाणपत्र (सीओसी) के लाइसेंस के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की है।
कारोबारी गतिविधियां : जेबीएलएल के पास सीआरजीओ सिलिकॉन स्टील कोर व्यवसाय में चार दशकों से अधिक का ट्रैक रिकॉर्ड है। कंपनी ने बिजली और वितरण ट्रांसफार्मर उद्योग के लिए सीआरजीओ सिलिकॉन स्टील कोर के निर्माण में अपना परिचालन वर्ष 1988 में शुरू किया था और वर्तमान में कंपनी की नोएडा में दो विनिर्माण इकाइयां हैं। अब कंपनी की तीसरी निर्माण इकाई शुरू हुई है।
उद्योग में प्रमोटरों के व्यापक अनुभव और कंपनी के लंबे परिचालन ट्रैक रिकॉर्ड ने कंपनी को वर्षों से बाजार में अपनी उपस्थिति बनाने में मदद की है। जेबीएलएल की ताकत कच्चे माल की सोर्सिंग और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन में इसकी विशेषज्ञता में निहित है। कंपनी के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मौजूद कोल्ड रोल्ड ग्रेन ओरिएंटेड (सीआरजीओ) स्टील कंपनियों के साथ अच्छी तरह से स्थापित और मजबूत संबंध हैं, जो कंपनी को कच्चे माल की कुशल खरीद में मदद करते हैं। कंपनी का भारत के अलावा सऊदी अरब और नेपाल जैसे देशों में भौगोलिक रूप से डायवर्सिफाइड ग्राहक आधार है।

