Wednesday, July 15, 2026 |
Home Corporate WorldSodhani Academy of Fintech Enablers Limited द्वारा किया जा रहा है राष्ट्रीय स्तर की वित्तीय साक्षरता ओलंपियाड – 2025 का आयोजन

Sodhani Academy of Fintech Enablers Limited द्वारा किया जा रहा है राष्ट्रीय स्तर की वित्तीय साक्षरता ओलंपियाड – 2025 का आयोजन

वित्तीय साक्षरता और साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूकता के लिए देश का पहला मेगा ओलंपियाड

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। बीएसई लिस्टेड संस्था सोढानी एकेडमी ऑफ फिनटेक इनेबलर्स लिमिटेड (SAFE Ltd.) द्वारा देशभर के छात्रों के लिए पहली बार नेशनल फाइनेंशियल लिटरेसी ओलंपियाड (NFLO-2025) का आयोजन किया जा रहा है।

इस ओलंपियाड का उद्देश्य वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना और साइबर अपराधों, धोखाधड़ी और वित्तीय घोटालों के खिलाफ छात्रों को जागरूक बनाना है। यह ओलंपियाड कक्षा 6वीं से 12वीं तक के स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ ही कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के यूजी व पीजी विद्यार्थियों के लिए खुला है। आयोजन पूरी तरह ऑनलाइन होगा और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

छात्रों को मिलेंगे ये लाभ:
चार श्रेणियों में भागीदारी:

  • कक्षा 6-8
  • कक्षा 9-10
  • कक्षा 11-12

कॉलेज/विश्वविद्यालय के यूजी और पीजी छात्र ई-बुक (ISBN नंबर सहित) के माध्यम से वित्तीय साक्षरता ज्ञान विजेताओं एवं प्रत्येक प्रतिभागी को प्रमाण पत्र

ट्रेनिंग वीडियो
21 लाख रुपए तक के पुरस्कार जिनमें ई-स्कूटर, लैपटॉप, टैब, मोबाइल और अन्य आकर्षक इनाम शामिल हैं, प्रत्येक स्तर (स्कूल/कॉलेज) तथा श्रेणी (राज्य/जिला स्तर) पर
स्कॉलरशिप: प्रतिभागियों/ उनके अभिभावकों/भाई- बहनों को 1 करोड़ रुपए तक के पुरस्कार

मुख्य विशेषताएं:
रजिस्ट्रेशन प्रारंभ: 15 जुलाई 2025 से ऑनलाइन परीक्षा की तिथि: 5 सितंबर से 20 सितंबर 2025 तक ग्रैंड पुरस्कार वितरण समारोह: जयपुर में होगा आयोजित। इस कार्यक्रम को SKफाइनेंस का समर्थन प्राप्त है और कार्यक्रमा मीडिया पार्टनर है बिजनेस रेमेडीज।

आयोजक परिचय:
सोढानी एकेडमी ऑफ फिनटेक इनेबलर्स लिमिटेड (SAFE Ltd.) एक बीएसई सूचीबद्ध संस्था है जो वित्तीय साक्षरता, शेयर बाजार, एनबीएफसी, डिजिटल बैंकिंग, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन और कौशल विकास से जुड़े विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करती है। यह संस्था बीएसई एकेडमी, BFSI स्किल सेक्टर काउंसिल ऑफ इंडिया, IITs और राज्य सरकारों के साथ भी सहयोग में कार्य कर रही है। अब तक 70,000+ से अधिक लोगों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। आइए, एक साथ मिलकर एक वित्तीय रूप से सशक्तऔर साइबर सुरक्षित भारत का निर्माण करें। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाएं: www.safefintech.in



You may also like

Leave a Comment