Friday, October 30, 2026 |
Home AutomobileISUZU Motors India आयोजित करेगा ‘ISUZU I-Care Winter Camp’

ISUZU Motors India आयोजित करेगा ‘ISUZU I-Care Winter Camp’

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/चेन्नई । इसुज़ू मोटर्स इंडिया ने वाहन स्वामित्व का बेहतरीन और अतुलनीय अनुभव प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता के साथ पूरे देश में ‘इसुज़ू आई केयर विंटर कैम्प’ की घोषणा की है। इसुज़ू डी-मैक्स पिक-अप और एसयूवी के लिए डिज़ाइन किए गये ये शिविर पूरे देश में इसुज़ू वाहन मालिकों को आकर्षक लाभ और प्रिवेंटिव मेंटेनेंस जाँच प्रदान करेंगे।

 ‘इसुज़ू केयर’ द्वारा 09 से 14 दिसंबर 2024 (ये दोनों दिन भी शामिल) के बीच सभी अधिकृत इसुज़ू डीलर सर्विस आउटलेट्स पर विंटर कैम्प लगाया जा रहा है। इस अवधि में ग्राहकों को उनके वाहनों के लिए विशेष ऑफर और लाभ दिये जा रहे हैं।

इस शिविर में आने वाले ग्राहकों को मुफ़्त 37-पॉइंट विस्तृत जाँच, लेबर पर 10% की छूट*, पार्ट्स पर 5% की छूट* , ल्यूब और फ्लूइड पर 5% की छूट*, रिटेल आरएसए ख़रीद पर 10% की छूट, मुफ़्त ‘REGEN’** इत्यादि के लाभ प्राप्त होंगे

‘विंटर कैम्प’ अहमदाबाद, बारामूला, बेंगलुरु, भांडुप (मुंबई), कालीकट, चेन्नई, कोयंबतूर, दीमापुर, गांधीधाम, गोरखपुर, गुरुग्राम, गुवाहाटी, हिसार, हुबली, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, जयगांव, जम्मू, जालंधर, जोधपुर, करनाल , कोच्चि, कोल्हापुर, कोलकाता, कुरनूल, लखनऊ, एलबी नगर (हैदराबाद), लेह, मदुरई, मैंगलोर, मेहसाणा, मोहाली, मुंबई, मैसूर, नागपुर, नासिक, नई दिल्ली, नोएडा, नेल्लौर, पुणे, रायपुर, रत्नागिरी, राजामुंदरी, राजकोट, सतारा, शिवमोग्गा, सिलीगुड़ी, सोलापुर, सूरत, तिरुनेलवेली, तिरूपति, त्रिवेंद्रम, वडोदरा, विजयवाडा, और विशाखापतनम में इसुज़ू के अधिकृत सर्विस केंद्रों में लगाये जाएँगे।

 



You may also like

Leave a Comment