* देश के 4 शहरों में आयोजित इस चयन कार्यक्रम में महिला, मीडिया, रूकी, इलेक्ट्रिक और टीवीएस अपाचे RR310 एक्सपर्ट श्रेणियों में 120 से अधिक रेसर्स ने हिस्सा लिया
* चयन का अंतिम दौर 15 मई से 17 मई 2026 के बीच चेन्नई के मद्रास इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित किया गया
चेन्नई, 19 मई 2026: चार दशकों से अधिक की रेसिंग उत्कृष्टता को आगे बढ़ाते हुए, टीवीएस रेसिंग ने आज टीवीएस इंडिया वन मेक चैंपियनशिप (OMC) 2026 ट्रेनिंग एवं चयन कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की। भारत के चार शहरों में आयोजित इस पहल ने देश में अगली पीढ़ी के रेसिंग प्रतिभाओं की पहचान, प्रशिक्षण और उन्हें आगे बढ़ाने के प्रति टीवीएस रेसिंग की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को फिर से मजबूत किया। अंतिम चयन चरण 15 मई से 17 मई 2026 के बीच चेन्नई स्थित मद्रास इंटरनेशनल सर्किट (MIC) में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिला, मीडिया, रूकी, इलेक्ट्रिक और टीवीएस अपाचे RR310 एक्सपर्ट सहित विभिन्न श्रेणियों में 120 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
टीवीएस इंडिया वन मेक चैम्पियनशिप देश के अग्रणी राइडर डेवलपमेंट (चालक विकास) प्लेटफॉर्म्स में से एक बनी हुई है। यह प्रोफेशनल रेसिंग के अनुभव को एक व्यवस्थित प्रशिक्षण के साथ जोड़ती है, ताकि भारत के जमीनी स्तर के मोटरस्पोर्ट इकोसिस्टम को मजबूत किया जा सके और उभरते हुए राइडर्स के लिए प्रतिस्पर्धी रेसिंग को अधिक सुलभ बनाया जा सके। 2026 सीजन इसलिए भी खास है क्योंकि टीवीएस अपाचे अपनी रेसिंग-प्रेरित परफॉर्मेंस इंजीनियरिंग के 20 वर्ष पूरे कर रही है, जो टीवीएस रेसिंग की ‘ट्रैक टू रोड’ सोच से प्रेरित है। रेस ट्रैक से मिले अनुभव न केवल मोटरसाइकिल विकास में बल्कि पेशेवर मोटरस्पोर्ट प्रतियोगिताओं के लिए राइडर्स के प्रशिक्षण और तैयारी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
प्रतिभागियों को टीवीएस रेसिंग विशेषज्ञों द्वारा एक व्यवस्थित प्रशिक्षण और मूल्यांकन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा, जिसमें राइडिंग तकनीक, निरंतर प्रदर्शन, ट्रैक की समझ और समग्र प्रदर्शन पर ध्यान दिया गया। इसके साथ ही राइडर सुरक्षा और रेस अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।
कार्यक्रम के सफल समापन पर टिप्पणी करते हुए टीवीएस मोटर कंपनी के हेड बिजनेस – प्रीमियम, विमल सुम्बली ने कहा, “टीवीएस इंडिया वन मेक चैंपियनशिप हमेशा से एक व्यवस्थित और पेशेवर रेसिंग इकोसिस्टम के जरिए नए रेसर्स तैयार करने पर केंद्रित रही है। हम अपने राइडर्स की पहचान कर उन्हें प्रशिक्षण और विकास प्रदान करते हैं, चाहे वे नए प्रतिभागी हों, युवा प्रतिभाएँ हों या राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले अनुभवी रेसर्स। 2026 ट्रेनिंग एवं चयन कार्यक्रम का सफल समापन मोटरस्पोर्ट को अधिक सुलभ बनाने और विभिन्न श्रेणियों में भारतीय रेसर्स की अगली पीढ़ी तैयार करने की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विशेषज्ञ मार्गदर्शन, रेसिंग कौशल विकास और प्रतिस्पर्धी ट्रैक अनुभव के माध्यम से टीवीएस रेसिंग राइडर्स को अपनी रेसिंग क्षमता विकसित करने, प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव हासिल करने और मोटरस्पोर्ट के उच्च स्तर तक पहुँचने का एक व्यवस्थित मार्ग प्रदान करती है। इस कार्यक्रम ने भारत में मोटरस्पोर्ट को जनसामान्य तक पहुँचाने और एक मजबूत एवं समावेशी रेसिंग संस्कृति विकसित करने में भी अहम भूमिका निभाई है।”
1994 में टीवीएस इंडिया वन मेक चैम्पियनशिप की शुरुआत के बाद से, टीवीएस रेसिंग ने उभरते हुए राइडर्स के लिए एक व्यवस्थित और समावेशी रेसिंग प्लेटफॉर्म बनाकर भारत के मोटरस्पोर्ट परिदृश्य को आकार देने में अग्रणी भूमिका निभाई है। पिछले 30 वर्षों में, इस चैम्पियनशिप ने 4,000 से अधिक रेसर्स को प्रशिक्षित और निर्देशित किया है, जिससे यह राइडर सुरक्षा, रेस अनुशासन और प्रोफेशनल रेसिंग अनुभव पर मजबूत ध्यान देने के साथ भारत के सबसे सफल राइडर विकास कार्यक्रमों में से एक बन गया है।
टीवीएस रेसिंग, भारत की पहली फैक्ट्री रेसिंग टीम है, जिसकी स्थापना 1982 में हुई थी। इसने रोड रेसिंग, रैली और सुपरक्रॉस फॉर्मेट में कई खिताब जीते हैं, जिससे देश की मोटरस्पोर्ट संस्कृति के विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिला है। 1994 से रेसिंग के दशकों के अनुभव के माध्यम से, टीवीएस इंडिया ओएमसी (OMC) ने देश में सबसे संगठित राइडर विकास इकोसिस्टम में से एक को स्थापित किया है। यह शुरुआती प्रशिक्षण से लेकर रूकी, वीमेन, मीडिया, इलेक्ट्रिक और एक्सपर्ट श्रेणियों में प्रोफेशनल रेसिंग प्रतियोगिता तक का एक आसान रास्ता प्रदान करता है। इंडियन नेशनल मोटरसाइकिल रेसिंग चैंपियनशिप (INMRC) में टीवीएस रेसिंग की लगातार सफलता, जिसमें कई लगातार मैन्युफैक्चरर और टीम चैंपियनशिप जीत शामिल हैं, विश्वस्तरीय रेसिंग प्रतिभाओं को विकसित करने में उसकी अग्रणी भूमिका को और मजबूत करती है।
यह पहल विभिन्न क्षेत्रों से उभरती हुई रेसिंग प्रतिभाओं की पहचान करने, महिलाओं और नए जमाने के राइडर्स की व्यापक भागीदारी को प्रोत्साहित करने, और टीवीएस रेसिंग विशेषज्ञों के व्यवस्थित प्रशिक्षण और प्रोफेशनल मार्गदर्शन के माध्यम से भारत के जमीनी स्तर के मोटरस्पोर्ट इकोसिस्टम को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगी। यह प्लेटफॉर्म परफॉर्मेंस राइडिंग कम्युनिटी (राइडिंग के शौकीनों) के साथ गहरा जुड़ाव बनाने और देश में एक मजबूत रेसिंग संस्कृति को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिससे परफॉर्मेंस के शौकीनों के बीच ब्रांड के प्रति लगाव मजबूत होता है।



