Friday, July 10, 2026 |
Home Editorialआज मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

आज मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

by Business Remedies
0 comments

आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाएगा। दुनियाभर में भाषा एक ऐसा साधन है, जो लोगों को एक-दूसरे से जोड़ता है और उनकी संस्कृति को प्रदर्शित करता है। एक देश में कई मातृभाषा हो सकती हैं। भारत में ही 122 ऐसी भाषाएं हैं, जिनको बोलने वालों की संख्या 10 हजार से ज्यादा है। वहीं 29 भाषाएं ऐसी हैं, जिन्हें 10 लाख लोग बोलते हैं। भाषाओं में हिंदी, अंग्रेजी, बांग्ला, पंजाबी, अरबी, जापानी, रूसी, पुर्तगाली, मंदारिन और स्पैनिश बोली जाती हैं। विश्व में भाषाई व सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देने के लिए और कई मातृभाषाओं के प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य से प्रति साल 21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है।
वर्ष 1999 में यूनेस्को ने 21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान किया था। पहली बार इस दिन को मनाने की शुरुआत बांग्लादेश ने की थी। बाद में वर्ष 2000 से विश्व भर में यह दिन मनाया जाने लगा।
जब 1947 में भारत से अलग होकर पाकिस्तान बना तो भौगोलिक रूप से दो हिस्सों में बांटा गया। पहला पूर्वी पाकिस्तान और दूसरा पश्चिमी पाकिस्तान। पाकिस्तान ने उर्दू में देश की मातृभाषा घोषित किया, लेकिन पूर्वी पाकिस्तान में बांग्ला भाषा अधिक होने के कारण उन्होंने बांग्ला को अपनी मातृभाषा बनाने के लिए संघर्ष शुरू किया। इस विरोध को पाकिस्तान सरकार ने पुरजोर तरीके से कुचलने की कोशिश की। 21 फरवरी 1952 को पुलिस ने इसकी मांग के समर्थन में जुटी रैलियों पर खुलेआम गोलियां बरसाई थीं। इसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। सैंकड़ों घायल हो गए थे। इतिहास में इससे पहले शायद ही हुआ था जब लोगों ने अपनी मातृभाषा के लिए जान गंवाई थी। बांग्लादेशियों की ओर से भाषा आंदोलन को श्रद्धांजलि देने के लिए ही यूनेस्को ने इसे मनाने का ऐलान किया था। बाद में पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश बन गया। 21 फरवरी को उनका संघर्ष पूरा हुआ और बांग्लादेश की वर्षगांठ भी इसी दिन से मनाई जाने लगी।



You may also like

Leave a Comment