Friday, August 14, 2026 |
Home Corporate WorldInsolation Energy का Q1 FY27 प्रदर्शन मजबूत, ₹745.40 करोड़ रहा राजस्व

Insolation Energy का Q1 FY27 प्रदर्शन मजबूत, ₹745.40 करोड़ रहा राजस्व

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। भारत की प्रमुख सोलर PV मॉड्यूल निर्माता कंपनी इन्सोलेशन एनर्जी लिमिटेड (INA Solar) ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड राजस्व रूपये 745.40 करोड़, EBITDA रूपये 76.87 करोड़, PBT रूपये 47.50 करोड़ और PAT3 रूपये 8.02 करोड़ रहा, जबकि EPS रूपये 1.73 दर्ज किया गया।

चेयरमैन श्री मनीष गुप्ता एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विकास जैन ने कहा, “Q1 FY27 का प्रदर्शन हमारी मजबूत कारोबारी दिशा, बेहतर निष्पादन और बढ़ते ऑपरेशनल स्केल को दर्शाता है। भारत में सोलर एनर्जी की बढ़ती मांग और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में उपलब्ध अवसरों को देखते हुए हमारा फोकस मैन्युफैक्चरिंग क्षमता के विस्तार, आधुनिक तकनीक, प्रोडक्ट क्वालिटी और परिचालन दक्षता को और मजबूत करने पर है। हम अपने निवेशकों, ग्राहकों और सभी हितधारकों के लिए सतत विकास और दीर्घकालिक मूल्य निर्माण के प्रति प्रतिबद्ध हैं।”

इन्सोलेशन एनर्जी के पास वर्तमान में जयपुर में 5.5 GW की संयुक्त वार्षिक सोलर PV मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता है। कंपनी 4.5 GW सोलर सेल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और 18,000 MTA एल्युमिनियम फ्रेम मैन्युफैक्चरिंग क्षमता के विस्तार पर कार्य कर रही है। यह Backward Integration कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने के साथ-साथ सप्लाई चेन और परिचालन दक्षता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कंपनी का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो 500 Wp से 635 Wp तक के मॉड्यूल्स में TOPCon और Mono PERC तकनीक पर केंद्रित है।

Make in India और 500 GW Renewable Energy Mission: INA Solar भारत में घरेलू सोलर मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत करने और देश के 500 GW रिन्यूएबल एनर्जी लक्ष्य में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी के बढ़ते बाजार नेटवर्क में वर्तमान में 40,000 से अधिक संतुष्ट ग्राहक, 250 से अधिक जिलों में उपस्थिति और 1,000 से अधिक चैनल पार्टनर्स शामिल हैं, जो कंपनी की मजबूत बाजार पहुंच और ग्राहकों एवं पार्टनर्स के विश्वास को दर्शाते हैं।

अपनी बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, backward integration, आधुनिक तकनीक और मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के साथ INA Solar भारत के तेजी से विकसित हो रहे सोलर एवं रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में दीर्घकालिक और सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है।



You may also like

Leave a Comment