Friday, September 11, 2026 |
Home Corporate World‘Injecto Polymers Private Limited’ का IPO खुलेगा आज

‘Injecto Polymers Private Limited’ का IPO खुलेगा आज

by Business Remedies
0 comments

निवेशक 16 सितम्बर 2026 तक कर सकेंगे कंपनी के IPO में आवेदन

जयपुर | बिजनेस रेमेडीज

कोलकाता आधारित ‘Injecto Polymers Private Limited’ विभिन्न प्रकार के Plastic Packaging Products के निर्माण और Plastic Granules एवं PVC Resin की Trading करने वाली कंपनी है। कंपनी द्वारा लिए गए कुछ बकाया ऋणों का पूर्ण या आंशिक पुनर्भुगतान/पूर्व-भुगतान करने, पश्चिम बंगाल के जमालपुर जिले के अबुझाती जिले के जौग्राम स्थित NH2 Bypass Road पर स्थित Unit-I में चौथे चरण की Manufacturing Facility की स्थापना के लिए Capital Expenditure का Financing करने और सामान्य Corporate Purposes की पूर्ति हेतु BSE SME Platform पर IPO लाया जा रहा है। कंपनी का IPO आज खुलकर 16 सितम्बर 2026 को बंद होगा।

कारोबारी गतिविधियां: सितम्बर 1998 में निगमित, Injecto Polymers Private Limited, कंपनी विभिन्न प्रकार के Plastic Packaging Products के निर्माण और Plastic Granules और Polyvinyl Chloride (PVC) Resin के व्यापार में संलग्न है। कंपनी के Products विभिन्न Industrial और Consumer Applications की जरूरतों को पूरा करते हैं।

वित्तीय प्रदर्शन: Injecto Polymers ने पिछले तीन Financial Years में अपने Financial Performance में मजबूत बढ़त दर्ज की है। परिचालन से प्राप्त Revenue Financial Year 2024 के 109.05 करोड़ रुपए से बढ़कर Financial Year 2025 में 261.48 करोड़ रुपए और Financial Year 2026 में आगे बढ़कर 375.53 करोड़ रुपए हो गया। इसी अवधि के दौरान EBITDA Financial Year 2024 के 12.35 करोड़ रुपए से बढ़कर Financial Year 2025 में 22.57 करोड़ रुपए और Financial Year 2026 में 38.04 करोड़ रुपए हो गया। कर-पश्चात लाभ यानी Net Profit Financial Year 2024 के 4.44 करोड़ रुपए से बढ़कर Financial Year 2025 में 8.11 करोड़ रुपए और Financial Year 2026 में 16.01 करोड़ रुपए हो गया।

कंपनी ने Financial Year 2026 में 10.13 फीसदी का EBITDA Margin और 4.26 फीसदी का कर पश्चात Net Profit Margin दर्ज किया। इस वर्ष के दौरान कंपनी का ROE 28.94 फीसदी रहा, जबकि ROCE 15.64 फीसदी रहा। कंपनी के Manufacturing Operations से Contribution में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। Financial Year 2026 के दौरान कंपनी के Operations से कुल Revenue में Manufacturing Activities का Contribution 49.64 फीसदी रहा, जो Financial Year 2025 में 46.81 फीसदी था। यह कंपनी की अपनी Manufacturing Capabilities को मजबूत करने और Value-Added Product Portfolio का विस्तार करने पर निरंतर Focus को दर्शाता है।

IPO से प्राप्त रकम का उपयोग: कंपनी इस Issue से मिलने वाली Net Amount का उपयोग कुछ कर्ज के पुनर्भुगतान/समय से पहले भुगतान करने, प्रस्तावित Phase-4 Expansion के लिए Fund देने और सामान्य Corporate Purposes के लिए करने का प्रस्ताव करती है। इस प्रस्तावित Expansion का उद्देश्य कंपनी की Manufacturing Capacity को बढ़ाना और Polymer Packaging Segment में इसके भविष्य के विकास को गति देना है।

IPO के संबंध में जानकारी: Injecto Polymers Limited का IPO BSE SME Platform पर आज खुलकर 16 सितम्बर 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा Book Built Issue प्रणाली से 10 रुपए Face Value के 56,12,400 Equity Shares 98 से 100 रुपए प्रति Share के भाव पर जारी कर करीब 56.12 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। IPO का Market Lot Size 1200 Shares का है और Retail Investors को दो Lots के लिए आवेदन करना होगा। कंपनी के IPO का प्रबंधन प्रमुख Lead Manager कंपनी Indcap Advisors Private Limited द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment