मुंबई, 6 अक्टूबर । भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज सोमवार को सपाट (flat) रही। शुरुआती कारोबार में Sensex 10 अंक नीचे 81,196 पर और Nifty 8 अंक ऊपर 24,902 पर था।
Banking shares ने बाजार को ऊपर खींचा — Nifty Bank 187 अंक (0.34%) की बढ़त के साथ 55,776 पर पहुंचा। इसके अलावा IT, PSU Bank, Financial Services, Private Bank और Services Index हरे निशान में थे। वहीं Auto, Pharma, FMCG, Metal, Energy और Infra सेक्टर्स में गिरावट दिखी।
Top Gainers में Bajaj Finance, Bajaj Finserv, Kotak Mahindra Bank, Axis Bank, HCL Tech, TCS, ICICI Bank, Sun Pharma, Infosys और Eternal (Zomato) शामिल रहे।
Top Losers में Tata Steel, Power Grid, Titan, Tata Motors, NTPC और HUL रहे।
Midcap और Smallcap Index में भी हल्का पॉजिटिव मूवमेंट देखने को मिला।
Experts का कहना है कि growth-oriented monetary policy से निवेशक sentiment बेहतर है, लेकिन FII selling चुनौतियाँ पेश कर रही है। आने वाले दिनों में US-India trade deal पर developments बाजार की दिशा तय कर सकते हैं।
Asian markets mixed हैं — Tokyo और Jakarta में तेजी, जबकि Hong Kong और Bangkok लाल निशान में।
US markets भी शुक्रवार को mixed close हुए थे।




