मुंबई,
अंबेडकर जयंती के अवसर पर मंगलवार को Indian stock market पूरी तरह बंद रहे। यह चालू वित्त वर्ष (एफवाई27) और अप्रैल महीने का दूसरा trading holiday रहा। इस दिन राष्ट्रीय शेयर बाजार (NSE) और बॉम्बे शेयर बाजार (BSE) दोनों पर किसी भी तरह का कारोबार नहीं हुआ। Stock market update के अनुसार, इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव और करेंसी सेगमेंट में पूरे दिन के लिए ट्रेडिंग रोक दी गई। निवेशकों को आज किसी भी प्रकार की खरीद-फरोख्त का अवसर नहीं मिला। कमोडिटी सेगमेंट में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) का सुबह का सत्र बंद रहा, हालांकि शाम के सत्र में शाम 5 बजे से रात 11:30 बजे तक कारोबार फिर से शुरू होने की योजना है। वहीं नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) पूरे दिन के लिए बंद रहा।
बुधवार से फिर शुरू होगा बाजार
Stock market में नियमित कारोबार बुधवार, April 15 से फिर शुरू होगा। निवेशकों की नजर अगले कारोबारी दिन बाजार की दिशा पर बनी हुई है। छुट्टी से पहले हुए अंतिम कारोबारी सत्र में बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। Sensex 0.91 प्रतिशत गिरकर 76,847 अंक पर बंद हुआ, जबकि Nifty 0.86 प्रतिशत कमजोर होकर 23,842 अंक पर बंद हुआ। 2026 के holiday calendar के अनुसार, अगला stock market अवकाश May 1 को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर रहेगा। इसके बाद May 28 को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के कारण भी बाजार बंद रहेगा। इससे पहले मार्च महीने में होली, राम नवमी और महावीर जयंती जैसे अवसरों पर भी बाजार में अवकाश रहा था।
सरकारी कार्यालयों में भी अवकाश
सरकार ने भी April 14 को अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। जहां भारतीय बाजार बंद रहे, वहीं वैश्विक बाजारों में तेजी का रुख देखने को मिला। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई, हांगकांग का हैंग सेंग और दक्षिण कोरिया का कोस्पी क्रमशः 2 प्रतिशत, 0.5 प्रतिशत और 3 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। अमेरिका में एसएंडपी 500 और नैस्डैक सूचकांक भी 1 प्रतिशत से अधिक की मजबूती के साथ बंद हुए। वहीं कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड लगभग 1 प्रतिशत गिरकर 98.27 डॉलर प्रति बैरल पर रहा, जबकि अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड करीब 2 प्रतिशत टूटकर 97.24 डॉलर पर पहुंच गया।

