जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव, जयपुर नगर निगम के पूर्व उपनेता एवं पार्षद नरेंद्र वशिष्ठ की सुपुत्री कु.जया वशिष्ठ का जन्म दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
जन्म दिवस के अवसर पर कालवाड़ रोड हाथोज श्री कल्याण मन्दिर परिसर स्थित वशिष्ठ निवास पर आयोजित कार्यक्रम में ‘ त्रिवेणी एवं डाकोर धाम के स्वामी पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 श्री राम रतन दास जी महाराज, हाथोज धाम के स्वामी एवं हवामहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री बालमुकुंदाचार्य जी महाराज, मां नवदुर्गा मंदिर चांदपोल के माता की प्रतिमूर्ति श्रद्धेय आर.डी.स्वामी महाराज, राम कुटिया धाम के पीठाधीश्वर सन्त श्री कृष्णदास जी महाराज ने वेद मंत्रो का स्वस्ति वाचन कर अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया।
श्री कल्याण मन्दिर के महंत एवं संस्कृत शिक्षा के पूर्व निरीक्षक रमेश वशिष्ठ ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास,डां.महेश जोशी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री ललित तूनवाल,जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष सुनील शर्मा, कांग्रेस के पूर्व जयपुर शहर जिलाध्यक्ष आर आर तिवाड़ी, विप्र कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष केबिनेट मंत्री महेश शर्मा, जयपुर की प्रथम निर्वाचित महापौर श्रीमती ज्योति खंडेलवाल, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं जयपुर ग्रामीण के प्रभारी आर सी चौधरी, कांग्रेस महासचिव राजेश चौधरी, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव संजय बाफना,राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं कांग्रेस महासचिव डॉ राजपाल शर्मा, राष्ट्रपति सम्मानित एवं शिक्षाविद् डॉ एल सी भारतीय,उपजिला प्रमुख मोहन डागर, भाजपा नेता सीताराम अग्रवाल,जिला प्रमुख प्रतिनिधि मोती चौपड़ा, कांग्रेस नेता गिरिराज गर्ग, पीसीसी पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुशील पारीक,विप्र कल्याण बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष मंजू शर्मा, कांग्रेस के झोटवाड़ा शहर ब्लाक अध्यक्ष हरेंद्रपाल सिंह जादौन, झोटवाड़ा देहात अध्यक्ष मागी लाल बुनकर, वैशाली नगर ब्लाक अध्यक्ष उमराव सिंह यादव, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह मामडोली, भाजपा नेता विष्णु प्रताप सिंह राठौड़, जयपुर नगर निगम के पार्षद लादूराम दूलारिया, लियाकत अली, सुशील कुमार शर्मा, जिला न्यायाधीश सोहन लाल शर्मा, राजस्थान ब्रहामण यूथ विंग के अध्यक्ष जितेश शर्मा, टैंट समिति के अध्यक्ष रजनीश शर्मा,कांग्रेस नेता कैलाश शर्मा,लक्ष्मण सिंह जोधा,अरविंद कूलवाल,हिम्मत सिंह खाचरियावास, प्रद्युम्न सिंह, कर्मवीर सिंह, सीताराम सैनी,गुलाब सैनी, मुकेश शर्मा, राजेन्द्र चौधरी, महबूब अली जडावता,हवा सिंह बुगालिया, सतीश झिगानिया, निजाम शेख, अशोक जोशी सहित क्षेत्रीय पंच, सरपंच, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद्, चिकित्सक , सहित उपस्थित सभी गणमान्यजनो ने कु.जया वशिष्ठ को जन्म दिवस पर शुभकामनाएं मंगलकामनाएं देते हुए सफलता एवं उन्नति की कामना की।
इस अवसर पर परिवारजनों, मित्रों, एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम में कांग्रेस एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर कु. जया को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। जन्म दिवस कार्यक्रम के दौरान प्रमुख संत महात्माओ एवं वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधिओ की गरिमामय उपस्थिति में ” केक काटा” गया तथा कार्यक्रम में प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित गणमान्यजनो ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। इस दौरान नीरज वशिष्ठ ने सभी आगंतुक महानुभावों को अभिवादन एवं अभिनन्दन किया।
सादर प्रकाशनार्थ

