Thursday, February 19, 2026 |
Home » India-US Trade Agreement से भारत और अमेरिका के उद्योगों को मजबूती

India-US Trade Agreement से भारत और अमेरिका के उद्योगों को मजबूती

by Business Remedies
0 comments
Narendra Modi and Donald Trump discussing India-US Trade Agreement

नई दिल्ली,

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि India-US Trade Agreement एक Win-Win Deal है और इस समझौते से दोनों देशों के नागरिकों और उद्योगों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह समझौता द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देगा और भविष्य में आर्थिक सहयोग को और विस्तार मिलेगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Truth Social पर विस्तृत पोस्ट में बताया कि इस समझौते के तहत भारतीय वस्तुओं पर अमेरिका द्वारा लगाया गया पारस्परिक शुल्क 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किया जाएगा। उन्होंने इसे दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों में बड़ा बदलाव बताया, जो ऊर्जा सहयोग और व्यापक भू-राजनीतिक लक्ष्यों से भी जुड़ा है।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि US और India विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं हैं और दोनों देश स्वाभाविक सहयोगी हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के पास शांति और विकास के लिए साथ काम करने की अपार संभावनाएं हैं। मंत्री ने कहा कि दोनों देशों की क्षमताएं एक-दूसरे की पूरक हैं और वे मिलकर नई प्रौद्योगिकियों का निर्माण तथा समाधान विकसित कर सकते हैं, जिससे पूरी दुनिया को लाभ होगा। उन्होंने आगे कहा कि India-US Trade Agreement से दोनों देशों का भविष्य उज्ज्वल होगा। यह समझौता उद्योगों के लिए नए अवसर खोलेगा और रोजगार सृजन को भी गति देगा।

इस समझौते के तहत संयुक्त राज्य अमेरिका भारत द्वारा रूस से कच्चे तेल की खरीद से जुड़े 25 प्रतिशत शुल्क को समाप्त करेगा, क्योंकि भारत ने रूस से कच्चा तेल खरीद बंद करने पर सहमति जताई है। इसे वैश्विक ऊर्जा बाजार और रणनीतिक संतुलन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट कर कहा कि उन्हें अपने मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि ‘Made In India’ उत्पादों पर अब 18 प्रतिशत का कम शुल्क लागू होगा। प्रधानमंत्री ने 1.4बिलियन भारतीयों की ओर से इस घोषणा के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं साथ मिलकर काम करती हैं तो इससे जनता को लाभ होता है और परस्पर सहयोग के विशाल अवसर खुलते हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व महत्वपूर्ण है और भारत शांति के प्रयासों में उनका पूर्ण समर्थन करता है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वह राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मिलकर साझेदारी को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए उत्सुक हैं।



You may also like

Leave a Comment