प्रतिष्ठानों की संख्या में तेज बढ़ोतरी
New Delhi में National Statistics Office (NSO) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत के गैर-कृषि असंगठित सेक्टर में प्रतिष्ठानों की अनुमानित संख्या अप्रैल-जून 2026 के दौरान 9.20 प्रतिशत बढ़कर 8.67 करोड़ हो गई। पिछले वर्ष की समान अवधि अप्रैल-जून 2025 में यह संख्या 7.94 करोड़ थी। वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद सेक्टर में यह वृद्धि दर्ज की गई है।
रोजगार बढ़कर 13.70 करोड़ पहुंचा
असंगठित सेक्टर में Employment भी मजबूत हुआ है। अप्रैल-जून 2026 तिमाही में रोजगार 13.70 करोड़ तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 12.81 करोड़ के मुकाबले 6.55 प्रतिशत अधिक है। इस वृद्धि में Services Sector की प्रमुख भूमिका रही, जहां अनुमानित Workforce में 21 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
महिलाओं की भागीदारी हुई मजबूत
सेक्टर के कुल Employment में महिलाओं की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत से अधिक रही। NSO के अनुसार, यह अप्रैल-जून 2025 की तुलना में थोड़ा अधिक है। महिला Workers की बढ़ती हिस्सेदारी रोजगार के अवसरों और समावेशी आर्थिक भागीदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Urban क्षेत्रों ने किया बेहतर प्रदर्शन
अप्रैल-जून 2026 में Urban Sector में Employment Growth सालाना आधार पर 12 प्रतिशत से अधिक रही, जबकि Rural Sector में यह वृद्धि केवल 0.7 प्रतिशत दर्ज की गई। Working Owners की हिस्सेदारी बढ़कर 62.38 प्रतिशत हो गई, जबकि Hired Workers की हिस्सेदारी घटकर 22.77 प्रतिशत रही।
Digital Payment का बढ़ा इस्तेमाल
असंगठित सेक्टर में Digital Adoption भी तेजी से बढ़ा है। करीब 82 प्रतिशत प्रतिष्ठानों ने कारोबारी उद्देश्यों के लिए Internet का इस्तेमाल किया, जबकि लगभग 80 प्रतिशत प्रतिष्ठानों ने Online Banking, UPI, POS और अन्य Cashless Payment माध्यम अपनाए।

