Friday, September 18, 2026 |
Home Real Estateभारत रियल एस्टेट पारदर्शिता में 5 पायदान चढ़कर 26वें स्थान पर

भारत रियल एस्टेट पारदर्शिता में 5 पायदान चढ़कर 26वें स्थान पर

Global Real Estate Transparency Index में भारत एशिया-प्रशांत का सबसे तेजी से सुधार करने वाला बाजार बना

by Business Remedies
0 comments

Global Ranking में सुधार
भारत ने Global Real Estate Transparency Index (GRETI) में पांच पायदान की छलांग लगाकर 26वां स्थान हासिल किया है। JLL की Report के मुताबिक, भारत दुनिया के पांच सबसे ज्यादा सुधार करने वाले Real Estate Markets में शामिल रहा और Asia Pacific में सबसे ज्यादा सुधार दर्ज करने वाला देश बना है। भारत अब “Transparent” Tier के मध्य में पहुंच गया है।

निवेश गतिविधियों में भी तेजी
रिपोर्ट के अनुसार, Real Estate Transparency में सुधार के साथ भारत में Investment Activity भी मजबूत हुई है। वर्ष 2025 में Private Equity Investment 17 प्रतिशत बढ़कर 10.5 अरब डॉलर पहुंचा। वहीं 2026 की पहली छमाही में यह 4.3 अरब डॉलर रहा, जो सालाना आधार पर 25 प्रतिशत अधिक है।

Regulatory और Legal Framework मजबूत
भारत को Regulatory & Legal Parameters में सबसे बड़ा सुधार मिला है। इस क्षेत्र में भारत की Global Ranking 37वें स्थान से बढ़कर 19वें स्थान पर पहुंची है। RERA के परिपक्व होने, FDI नियमों में उदारीकरण और Land Registries के Digitisation ने इस सुधार में अहम भूमिका निभाई है।

REIT और Office Market का विस्तार
भारत का Office REIT Market 2024 के 104 मिलियन वर्ग फुट से बढ़कर 2026 में 164 मिलियन वर्ग फुट हो गया है। अब Grade A Office Stock का करीब आधा हिस्सा REIT के लिए योग्य माना जा रहा है।

Data Centre Sector में बड़े निवेश की संभावना
भारत की Data Centre Capacity 2029 तक 1.6 GW से बढ़कर 6 GW होने का अनुमान है। इसके लिए करीब 110 अरब डॉलर के निवेश की आवश्यकता होगी। Global Hyperscalers ने AI-ready Facilities के लिए 50 अरब डॉलर से अधिक की प्रतिबद्धता जताई है।

Transaction Process में भी मजबूत स्थिति
भारत Transaction Process Parameter में 10वें Global स्थान और Asia Pacific में तीसरे स्थान पर बना हुआ है। BSE Realty Index और India REIT Index निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण Benchmarks बन चुके हैं। REITs और Flexible Space Operators में Financial Reporting और Disclosure Standards के मजबूत होने से Sector Transparency में भी विस्तार हुआ है।

आगे Highly Transparent Tier की ओर बढ़ने का लक्ष्य
JLL India की CEO Radha Dhir के अनुसार, भारत ने पिछले 10 वर्षों में दुनिया में चौथा और 20 वर्षों में तीसरा सबसे बड़ा सुधार दर्ज किया है। उनके मुताबिक, आगे Gateway Markets में सफल Transparency Practices को अन्य Markets तक पहुंचाना महत्वपूर्ण होगा।



You may also like

Leave a Comment