Wednesday, December 17, 2025 |
Home » India Manufacturing PMI Rises to 59.2 in October 2025 | मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में शानदार ग्रोथ, डोमेस्टिक डिमांड से मिली रफ्तार

India Manufacturing PMI Rises to 59.2 in October 2025 | मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में शानदार ग्रोथ, डोमेस्टिक डिमांड से मिली रफ्तार

अक्टूबर में भारत का मैन्युफैक्चरिंग PMI 59.2 पर पहुंचा, जो सितंबर के 57.7 से ज्यादा है। मजबूत घरेलू मांग, GST सुधार और टेक्नोलॉजी निवेश ने सेक्टर को बूस्ट दिया।

by Business Remedies
0 comments
India Manufacturing PMI rises to 59.2 in October 2025 showing strong domestic demand and productivity growth

भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर (Manufacturing Sector) ने अक्टूबर में शानदार परफॉर्मेंस दर्ज की है। HSBC Manufacturing Purchasing Managers’ Index (PMI) अक्टूबर में बढ़कर 59.2 पर पहुंच गया, जबकि सितंबर में यह 57.7 था। यह जानकारी S&P Global की ओर से जारी रिपोर्ट में दी गई है।

Strong Domestic Demand और Productivity Growth से मैन्युफैक्चरिंग में बूस्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, PMI में यह बढ़त Strong Domestic Demand, GST reforms, उच्च Productivity और Technological Investments की वजह से आई है।

HSBC की Chief India Economist Pranjul Bhandari ने कहा,

“भारत का Manufacturing PMI अक्टूबर में बढ़कर 59.2 हो गया है। मजबूत डिमांड ने Output को सपोर्ट किया, जिससे नए Orders और Employment Opportunities में इजाफा हुआ।”

उन्होंने आगे कहा कि Input Cost में थोड़ी नरमी देखने को मिली है, हालांकि Selling Prices में इजाफा हुआ है क्योंकि मैन्युफैक्चरर्स ने अतिरिक्त लागत को ग्राहकों तक पास-ऑन किया।

New Orders में तेज वृद्धि, Export Demand धीमी

डेटा के अनुसार, New Orders में अक्टूबर महीने में तेज इजाफा हुआ, जिसकी वजह Strong Domestic Sales और GST Implementation मानी गई। हालांकि, Export Orders की ग्रोथ थोड़ी स्लो रही — इस साल अब तक यह सबसे कमजोर स्तर पर रही है।

PMI 50 से ऊपर = Growth Signal

बता दें कि जब भी PMI 50 से ऊपर होता है, तो यह Economic Expansion को दर्शाता है। 50 से नीचे का आंकड़ा गिरावट को और 50 का मतलब स्थिरता को दिखाता है।

Future Outlook Positive

रिपोर्ट में कहा गया कि Manufacturers आने वाले महीनों में Business Outlook को लेकर Positive हैं। इसका कारण GST से बढ़ती मांग, Capacity Expansion और Strong Marketing Efforts है।



You may also like

Leave a Comment