Saturday, March 7, 2026 |
Home » Udaipur में तीन दिवसीय ‘India Build Expo-2026’ का आयोजन 27 से देशभर के उद्योगपति, Builder, Architect और Designer होंगे शामिल, MSME को मिलेगा बड़ा मंच

Udaipur में तीन दिवसीय ‘India Build Expo-2026’ का आयोजन 27 से देशभर के उद्योगपति, Builder, Architect और Designer होंगे शामिल, MSME को मिलेगा बड़ा मंच

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/Udaipur। Federation of Rajasthan Trade and Industry (FORTI) के तत्वावधान में Udaipur में 27 से 29 मार्च तक तीन दिवसीय India Build Expo-2026 का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का Event Management Yati Group Event Management की ओर से किया जा रहा है, जो इस Expo को भव्य और सुव्यवस्थित रूप देने की दिशा में कार्य कर रहा है।

Expo चेयरमैन Praveen Suthar ने बताया कि यह आयोजन Construction, Building Material, Interior Designing और Industrial Sector से जुड़े उद्योगों के लिए एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मंच साबित होगा। Expo में देशभर से उद्योगपति, निर्माता, Builder, Architect, Interior Designer और विभिन्न कंपनियां भाग लेंगी, जिससे उद्योगों के बीच Networking और व्यापारिक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इस Expo के माध्यम से स्थानीय उद्योगों, Startup और MSME इकाइयों को अपने उत्पादों और तकनीकों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इससे Udaipur सहित Rajasthan के उद्योगों को नई पहचान मिलने के साथ-साथ व्यापार और निवेश के नए अवसर भी विकसित होंगे। Suthar ने बताया कि Expo में आधुनिक Construction Technology, Building Material, Interior Products, Machinery, Architecture और Designing से जुड़े नवीन उत्पादों और तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा।

 

इसके अलावा उद्योगपतियों के बीच Business Networking, B2B Meeting और नए Project पर चर्चा के अवसर भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि Central Government और State Government की विभिन्न योजनाओं के तहत MSME इकाइयों को Stall Fee पर Subsidy का लाभ भी मिल सकेगा, जिससे छोटे और मध्यम उद्योगों की भागीदारी को प्रोत्साहन मिलेगा। इससे उद्यमियों को अपने उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। India Build Expo-2026 Udaipur और Rajasthan के उद्योगों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के साथ-साथ व्यापार और निवेश के नए रास्ते भी खोलेगा। यह आयोजन उद्योग, व्यापार और निर्माण क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। उन्होंने उद्योगपतियों, निर्माताओं और व्यापारियों से इस Expo में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है।



You may also like

Leave a Comment