नई दिल्ली | एजेंसी | Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM) द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में डीलरों को होने वाली घरेलू Passenger Vehicle की Delivery में सालाना आधार पर 25.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह बढ़कर 4,37,312 Units तक पहुंच गई। वहीं, पिछले महीने Two-Wheeler वाहनों की बिक्री 28.4 प्रतिशत बढ़कर 18,72,691 Units रही। अप्रैल में डीलरों को भेजे गए Three-Wheeler वाहनों की संख्या में 32.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 65,668 Units हो गई। इस दौरान Passenger Vehicle, Three-Wheeler, Two-Wheeler और Quadricycle सहित कुल वाहन Production 29,22,427 Units रहा।
SIAM के महानिदेशक Rajesh Menon ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी छमाही में बनी मजबूत रफ्तार नए वित्त वर्ष 2026-27 के पहले महीने में भी जारी रही। अप्रैल 2026 में Passenger Vehicle, Three-Wheeler और Two-Wheeler वाहनों की बिक्री में दो अंकों की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2026 में Passenger Vehicle की बिक्री 4.37 लाख Units के Record Level पर पहुंच गई, जो अप्रैल 2025 के मुकाबले 25.4 प्रतिशत अधिक है।
Rajesh Menon ने आगे बताया कि Three-Wheeler वाहनों ने भी अब तक की सबसे ज्यादा 0.66 लाख Units की बिक्री दर्ज की, जो अप्रैल 2025 की तुलना में 32.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। उन्होंने आगे कहा कि अप्रैल 2026 में करीब 18.73 लाख Two-Wheeler वाहन बिके, जिससे पिछले साल अप्रैल के मुकाबले 28.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। हालांकि West Asia में जारी संकट के कारण Raw Material की कीमतों को लेकर चिंता बनी हुई है, लेकिन इसके बावजूद Auto Industry में मांग अच्छी बनी हुई है। इससे पहले मार्च में घरेलू Passenger Vehicle की डीलरों को Supply 16 प्रतिशत बढ़कर 4,42,460 Units रही थी, जिसकी वजह बेहतर मांग और Dealership पर बढ़ा हुआ Stock रहा।
Passenger Vehicle Segment का Outlook फिलहाल सकारात्मक बना हुआ है, हालांकि आने वाले समय में Growth की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ सकती है। वहीं, Federation of Automobile Dealers Associations (FADA) के आंकड़ों के अनुसार घरेलू Auto Retail Industry ने वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत बेहद मजबूत तरीके से की। अप्रैल में Record 26,11,317 वाहनों की Retail Sale हुई, जो सालाना आधार पर 12.94 प्रतिशत अधिक है।
Two-Wheeler वाहनों की Retail Sale भी मजबूत रही, और अप्रैल में यह 19,16,258 Units तक पहुंच गई, जो इस श्रेणी के लिए अब तक का सबसे अच्छा अप्रैल महीना रहा। Urban Market में 14.07 प्रतिशत और Rural Market में 12.30 प्रतिशत की वृद्धि के साथ मांग सभी क्षेत्रों में मजबूत बनी रही।

