Wednesday, August 19, 2026 |
Home Business Remediesअखण्डता शिशु निकेतन संचालन समिति की ओर से संचालित संस्थाओं में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया

अखण्डता शिशु निकेतन संचालन समिति की ओर से संचालित संस्थाओं में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया

by Business Remedies
0 comments

जयपुर  |  बिजनेस रेमेडीज़
अखण्डता शिशु निकेतन संचालन समिति द्वारा संचालित संस्थाएं अखण्डता शिशु निकेतन उ.मा.वि., पावन संसार, पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल एवं अखण्डता महिला महाविद्यालय हाथोज जयपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष युवराज वशिष्ठ की अध्यक्षता में कार्यक्रम का संचालन किया गया। विशेष अतिथि आयकर विभाग के अधिकारी शर्मा एवं विशिष्ठ मुख्य अतिथि बालकलाकार अवनी वशिष्ठ एवं अथर्व वशिष्ठ रहे।
संस्था के अतिरिक्त निदेशक गोकुल शर्मा के द्वारा अध्यापक वर्ग के सहयोग से सभी छात्र/छात्रा वर्ग, शिक्षक, आगन्तुक अतिथियों का राजस्थानी परम्परा के अनुसार तिलक एवं चावल लगाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम अध्यक्ष, अतिरिक्त निदेशक एवं निदेशक एम.डी. विष्णु शर्मा द्वारा ध्वज पूजन कर झण्डारोहन किया गया। वहीं माँ सरस्वती की वन्दना कर कार्यक्रम का संचालन किया गया।
इस अवसर पर छात्र/छात्रा वर्ग द्वारा अनेक साँस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये गये। संस्था का आकर्षण सरदारजी का रोल कर रहे अंशद्वीप रहे, जिन्होंने मैं निकला गडी लेकर गाना गया। वहीं सभी छात्र/छात्रा द्वारा अनेक देश भक्ति गीत, मारवाडी गाने प्रस्तुत किये गया।
संस्था के संचालक विष्णु शर्मा, जो संस्थापक भी है के द्वारा कार्यक्रम में भाग लेने वालों सभी छात्र/छात्राओं को पारितोषिक वितरण एवं प्रमाण-पत्र दिये गए।
साथ ही गोकुल शर्मा के द्वारा राजस्थानी परम्परा के अनुसार संस्था के निदेशक विष्णु शर्मा के द्वारा आगन्तुक अतिथि एवं कार्यक्रम में सम्मलित सभी छात्र/छात्रा एवं उनके माता-पिता का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर संस्था में ऐसा माहोल रहा जैसे देश की आजादी का हुबहु कार्यक्रम लग रहा था। संस्था का माहोल भारत माता के जयकारे एवं हिन्दुस्तान जिन्दाबाद के नारो से गूंज रहा था। ऐसा लग रहा था की अखण्डता जिसका नाम ही काफी है नाम के अनुरूप ही कायक्रम का संचालन हुआ। कार्यक्रम के दौरान सम्पूर्ण क्षेत्रवासियों का भी मिष्ठान से मुँह मीठा करवाया गया।



You may also like

Leave a Comment