बिजनेस रेमेडीज़/जोधपुर। भारत, राजस्थान की प्रतिष्ठित सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी इन्सोलेशन एनर्जी लिमिटेड (ढ्ढहृ्र सोलर) की द सोलर टॉक मीट जोधपुर के इंडाना होटल संपन्न हुई।
इन्सोलेशन एनर्जी के चेयरमैन मनीष गुप्ता ने बताया कि जिस देश के पास ऊर्जा में आत्मनिर्भरता होगी वही देश-दुनिया में सबसे आगे होगा और सौर ऊर्जा के इस्तमाल को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने सभी किसान भाइयों को प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम में पूरे राजस्थान के पीएम कुसुम योजना में भाग लेने वाले 300 से ज्यादा किसान भाइयों ने बढ़- चढक़र हिस्सा लिया और इस योजना के अंतगर्त अपनी सभी जानकारियों के लिए डिस्कॉम एवं बैंक के उपस्थित प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। ढ्ढहृ्र सोलर ने इस कार्यक्रम में अपनी टेक्निकल प्रेजेंटेशन देते हुए अपने सभी प्रोडक्ट्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही बताया कि कुसुम योजना केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसमें किसान भाईयों की अनुपयुक्त जमीन पर सोलर प्लांट लगाकर उससे स्वच्छ ऊर्जा को ग्रिड में प्रदान करना है, जिससे कि किसान भाईयों की बिजली की आपूर्ति भी पूरी हो रही है एवं आय में भी अभूतपूर्व वृद्धि हो रही है।
एमडी विकास जैन ने बताया कि कंपनी की जयपुर में वल्र्ड क्लास आधुनिक सुविधाओंयुक्त दोनों इकाइयों की संयुक्त उत्पादन क्षमता सालाना 950 मेगावाट है। आगामी वर्षों में सोलर पैनल निर्माण क्षमता को 4000 मेगावाट तक बढ़ाने, सोलर सेल मैन्युफैक्चरिंग 1200 मेगावाट की यूनिट एवं एल्युमीनियम फ्रेम 12000 मैट्रिक टन वार्षिक क्षमता की यूनिट लगाने की योजना है। आईएनए सोलर विभिन्न आकारों में उच्च दक्षता के सोलर पैनल, बैटरी और इनवर्टर के निर्माण का व्यवसाय करती हैं। कंपनी के सभी प्रोडक्ट्स राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मानकों क्चढ्ढस्/एएलएमएम से मान्यता प्राप्त हैं। आईएनए सोलर देश की अग्रणी योजनाओं जैसे जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, सूर्य घर योजना, बीएसएनएल एवं सोलर पार्क में भागीदारी निभा कर मेक इन इंडिया मिशन को प्रमोट कर रही है।

