Saturday, July 11, 2026 |
Home Automobileभारत में पहला Premium electric two-wheeler New BMW CE 04 launch

भारत में पहला Premium electric two-wheeler New BMW CE 04 launch

by Business Remedies
0 comments

गुरुग्राम : BMW Motorrad India ने अपने फर्स्ट इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट – ऑल-न्यू BMW CE 04 – इंडिया’ज फर्स्ट प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। यह अर्बन इलेक्ट्रिक स्कूटर कम्प्लीटली बिल्ट-अप यूनिट (सीबीयू) के रूप में मिलेगा और भारत के सभी प्रमुख महानगरीय केंद्रों में बुक किया जा सकता है। इसकी डिलीवरी सितंबर 2024 से शुरू होगी।

अपनी इलेक्ट्रिक ड्राइव, फॉरवर्ड-लुकिंग डिजाइन और नवीनतम टेक्नोलॉजी के साथ यह नया स्कूटर एक नए मोबिलिटी अनुभव के लिए बनाया गया है। स्कूटर के कम वजन और मोटरबाइक की टेक्नोलॉजी को मिलाकर अर्बन एन्वाइरन्मेंट के लिए एक उपयुक्त स्कूटर तैयार किया गया है।

Vikram Pawah, President and CEO BMW Group India ने कहा कि, ”ऑल-न्यू BMW CE 04 स्कूटर बीएमडब्ल्यू मोटोराड इंडिया में एक संपूर्ण नए युग की शुरुआत है। यह शहर के लिए बनाया गया न्यू इलेक्ट्रिक स्टार्ट है। शान्त, तेज और फुर्तीला बीएमडब्ल्यू सीइ 04 शहर में आसानी से प्रवेश करता है और अर्बन विस्तार को खेल का मैदान बना देता है। यह भविष्यवादी और इनोवेटिव स्टाइल के साथ डिजाइन स्टेटमेंट के मामले में शानदार है। प्रभावशाली शक्ति, नवीनतम टेक्नोलॉजी और भरपूर रेंज सवारी का आनंददायक अनुभव प्रदान करती हैं जिसे आप हर दिन प्राप्त करना चाहते हैं। नए शहरी रहन-सहन से जुड़े हर व्यक्ति के लिए यह एक आदर्श हमसफर है। बीएमडब्ल्यू सीइ 04 की एक्स-शोरूम कीमत 14,90,000 है।”

BMW CE 04 की डिजाइन मेंं डिजिटल वास्तविकता के साथ फंक्शनैलिटी और खूबसूरती का संयोजन किया गया है। इसके ढाँचे में शार्प एजेज के विपरीत विशाल जगह और स्मूथ सर्फेस की भरमार है। इसका लम्बा, विस्तारित आकार अंडरफ्लोर असेम्बली और काम्पैक्ट ड्राइवट्रेन में स्लिम एनर्जी स्टोरेज यूनिट को कवर करता है। सामने का सिरा रोमांचकारी ढंग से पृथक है जबकि रियर एण्ड में मोटरसाइकल्स की विशेषता टेक्नोलाजिकल कंपोनेंट्स से झलकती है। चौतरफा रोशनी फैलाने वाली शक्तिशाली एलईडी लाइटिंग सुरक्षा बढ़ाती है। साइड डिजाइन भी व्यावहारिक है, जैसे कि उदाहरण के लिए चार्जिंग कम्पार्टमेंट और हेलमेट स्टोरेज यूनिट साइड की ओर मुड़ी हुई है। ट्रेंड-सेटिंग 15″स्टैण्डर्ड व्हील्स देखने में डिस्क-लाइक लगते हैं और साइड स्टैण्ड एक खास स्टाइल दर्शाता है। इसकी लो सेंटर ऑफ ग्रैविटी से एक और फायदा मिलता है : मजेदार हैंडलिंग, आश्चर्यजनक डाइनैमिज्म और टाइमलेस राइडिंग प्लेज़र।

दो शानदार कलर कन्सेप्ट से BMW CE 04 की मॉडर्न और बिना किसी त्रुटि वाली डिजाइन का पता चलता है। इसका बेस वैरिएंट लाइट वाईट में और ऑप्श्नल अवांटगार्ड स्टाइल इम्पीरियल ब्लू मैटेलिक कलर में उपलब्ध है। स्टाइल अवांटगार्ड की सीट और विंड डिफ्लेक्टर में चमकीले नारंगी रंग का प्रयोग एक दिलचस्प कंट्रास्ट पैदा करता है।



You may also like

Leave a Comment