Sunday, July 12, 2026 |
Home TourismIHCL ने प्रतिष्ठित ‘क्लाक्र्स’ ब्रांड के साथ किया सेल्स, मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन एग्रीमेंट

IHCL ने प्रतिष्ठित ‘क्लाक्र्स’ ब्रांड के साथ किया सेल्स, मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन एग्रीमेंट

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर भारत की हॉस्पिटैलिटी कंपनी -Indian Hotel Company (IHCL) ने क्लार्क्स ग्रुप ऑफ होटल्स के साथ एक स्ट्रेटेजिक मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनरशिप की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत, आगरा, जयपुर, खजुराहो और लखनऊ स्थित चार क्लाक्र्स होटलों का विपणन ‘सेलेक्शंस’ के अंतर्गत किया जाएगा। यह अपनी विशिष्ट पहचान और विरासत के लिए जाने जाने वाले क्यूरेटेड होटलों का एक मंच है, जो यात्रियों को अनोखे और यादगार अनुभव प्रदान करता है। इस सहयोग से क्लाक्र्स ब्रांड का विस्तार भी होगा। आईएचसीएल के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, पुनीत चटवाल ने इस अवसर पर कहा कि प्रतिष्ठित क्लाक्र्स परिवार के साथ हमारी स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और सुदृढ़ करते हुए, यह एग्रीमेंट भारत के ऐतिहासिक शहरों में स्थापित पर्यटन सर्किट्स में हमारी पेशकश को और बेहतर करेगा। ये होटल्स, जो प्रत्येक अपने-अपने स्थान पर एक लैंडमार्क हैं, वहां की सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाते हैं। क्लार्क्स ग्रुप ऑफ होटल्स के साथ यह साझेदारी, भारतीय आतिथ्य की श्रेष्ठता को प्रदर्शित करने के हमारे साझा उद्देश्य को एक नई दिशा देगी, जो एक सदी से अधिक समय से चली आ रही है।
क्लाक्र्स गु्रप ऑफ होटल्स के ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर्स, अपूर्व कुमार और रूपक गुप्ता ने कहा कि यह केवल एक साझेदारी नहीं है, बल्कि भारतीय पर्यटन के भविष्य के लिए एक मजबूत मंच तैयार करने की प्रतिबद्धता है। यह समझौता दो समृद्ध विरासतों का संगम है। ताज की यात्रा 1903 में मुंबई के प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल से शुरू हुई थी, जिसने भारतीय आतिथ्य के क्षेत्र में वैश्विक मानक स्थापित किए। वहीं क्लार्क्स – एक हेरिटेज ब्रांड, जो स्वतंत्र भारत जितना ही युवा है, 79 वर्ष पूर्व स्थापित यह देशभर में टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। जैसे-जैसे भारत का पर्यटन उद्योग तेज गति से आगे बढ़ रहा है, यह सहयोग IHCL और क्लाक्र्स के बीच एक ऐसा नया अध्याय रचेगा जो परंपरा का सम्मान करते हुए नवाचार को भी अपनाएगा। यह साझेदारी आईएचसीएल के ग्लोबल मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को क्लाक्र्स की विरासत और ब्रांड की ताकत के साथ जोड़ती है। होटल क्लाक्र्स शिराज, आगरा, 236 कमरों वाला एक भव्य होटल है, जो मुगल वास्तुकला की प्रेरणा और आधुनिक विलासिता का सुंदर संगम है। यह होटल पिछले पांच दशकों से अतिथि सेवा का पर्याय बना हुआ है। ताजमहल और आगरा फोर्ट से कुछ ही मिनटों की दूरी पर स्थित, यह होटल इन ऐतिहासिक धरोहरों के मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करता है। क्लाक्र्स आमेर, जयपुर, 216 कमरों वाला होटल, हरियाली के बीच स्थित राजस्थान की जीवंत संस्कृति को दर्शाता है। क्लार्क्स खजुराहो, 104 कमरों वाला यह होटल, यूनेस्को-सूचीबद्ध मंदिरों के समीप स्थित है और खजुराहो की प्रसिद्ध मूर्तिकला की भव्यता से प्रेरित एक शांत प्रवास का अनुभव प्रदान करता है। क्लार्क्स अवध, लखनऊ, 97 कमरों वाला यह होटल, ऐतिहासिक बड़ा इमामबाड़ा और सुरम्य गोमती नदी के पास स्थित है और अवधी संस्कृति की परिष्कृत भव्यता को दर्शाता है।

 



You may also like

Leave a Comment