Sunday, July 5, 2026 |
Home TourismIHCL और AMBUJA NEOTIA के बीच 15 नए होटलों के लिए AGREEMENT

IHCL और AMBUJA NEOTIA के बीच 15 नए होटलों के लिए AGREEMENT

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई भारत की सबसे बड़ी हॉस्पिटैलिटी कंपनी, इंडियन होटल्स कंपनी ने अपने ब्रांडस्केप में 15 नए होटलों के लिए AMBUJA NEOTIA  ग्रुप के साथ एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं। इस कैपिटल-लाइट एग्रीमेंट की वजह से अब आईएचसीएल और AMBUJA NEOTIA के बीच की साझेदारी 40 से ज्यादा होटलों तक बढ़ी है।
IHCL  के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, पुनीत छटवाल ने कहा कि इस नए एग्रीमेंट के साथ, IHCL की नए डेस्टिनेशन के निर्माण की विरासत में राजस्थान, केरल, गोवा, अंदमान और लक्षद्वीप के साथ अब पूर्वी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों की पर्यटन क्षमताओं का भी लाभ उठाना भी शामिल हो जाएगा। इस क्षेत्र भावना को दर्शाते हुए, लक्जरी हॉस्पिटैलिटी विकास के लिए नवाजे जाने वाले, अंबुजा नियोतिया गु्रप के साथ हमारे सहयोग को आगे बढ़ाते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है। AMBUJA NEOTIA  गु्रप के चेयरमैन हर्षवर्धन नियोतिया ने कहा कि IHCL की अंबुजा नियोतिया समूह के साथ ट्री ऑफ लाइफ के लिए रणनीतिक साझेदारी के तुरंत बाद यह घोषणा हुई है, जो हमारे पहले से चले आ रहे सहयोग की मजबूती और सफलता को दर्शाती है। जिसे हाल ही में दुनिया के सबसे मजबूत होटल ब्रांड का दर्जा दिया गया है, ऐसे अपने प्रतिष्ठित ब्रांड ताज के साथ, आईएचसीएल अपनी विश्व स्तरीय सेवा के लिए मशहूर है।



You may also like

Leave a Comment