Monday, July 6, 2026 |
Home Corporate Worldटीसीएस के साथ साझेदारी करके आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज अपने रिटेल ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म को अपग्रेड करेगी

टीसीएस के साथ साझेदारी करके आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज अपने रिटेल ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म को अपग्रेड करेगी

by Business Remedies
0 comments

इस साझेदारी में TCS BaNCS™ का लाभ उठाया जाएगाजिससे आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म का उपयोग करने वाले लाखों ग्राहकों के लिए प्रदर्शनस्थिरता और अनुभव बेहतर बनेगा

मुंबई, 22 अप्रैल, 2025: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (TCS) (BSE: 532540, NSE: TCS), आईटी सेवाओं, परामर्श और व्यावसायिक समाधानों में वैश्विक स्तर पर अग्रणी कंपनी ने आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के साथ साझेदारी की है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के उद्योग अग्रणी रिटेल ट्रेडिंग और ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म को आधुनिक बनाना इस साझेदारी का उद्देश्य है। इस सहयोग के ज़रिए आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के ग्राहकों के लिए एक स्केलेबल, उच्च-प्रदर्शन ट्रेडिंग समाधान प्रदान करना टीसीएस का लक्ष्य है। इससे भारत के पूंजी बाज़ारों में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।

इस साझेदारी के हिस्से के रूप में, TCS भारतीय ब्रोकरेज सेगमेंट में मार्केट लीडर TCS BaNCS™ के ट्रेडिंग समाधान को तैनात करेगी। TCS BaNCS™ के सिक्योरिटीज ट्रेडिंग समाधान का लाभ उठाकर, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज अपने प्लेटफॉर्म की चपलता में सुधार करेगी और ग्राहकों को बाज़ार की बदलती मांगों के अनुरूप सहज, अत्याधुनिक ट्रेडिंग और धन बनाने का अनुभव प्रदान करेगी। यह सहयोग आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के प्रमुख ब्रोकरेज कार्यों को भी बढ़ाएगा जिसमें ऑर्डर मैनेजमेंट, बीएसई, एनएसई और एमसीएक्स जैसे प्रमुख एक्सचेंजेस से कनेक्टिविटी, ऑनलाइन रिस्क मैनेजमेंट, क्लीयरिंग और सेटलमेंट, कॉर्पोरेट कार्रवाई, ग्राहक प्रबंधन और कॉन्ट्रेक्टिंग शामिल हैं।

टीसीएस के बीएफएसआई प्रोडक्ट्स एंड प्लेटफॉर्म्स के अध्यक्ष आर विवेकानंद ने कहा, “एक मार्केट लीडर के साथ यह साझेदारी पूंजी बाज़ार उद्योग में टीसीएस के नेतृत्व को और आगे बढ़ाएगी और श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ ट्रेडिंग समाधान देने की हमारी प्रतिबद्धता को प्रमाणित करती है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म को बदलकर, हम न केवल इसकी मौजूदा क्षमताओं को बढ़ा रहे हैं, बल्कि क्लाउड रेडीनेस और उन्नत स्केलेबिलिटी के साथ इसे भविष्य के लिए भी तैयार कर रहे हैं। यह पहल अग्रणी एक्सचेंजेस के साथ सहज एकीकरण सुनिश्चित करेगी और दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते बाज़ारों में से एक में अधिक चुस्त और मज़बूत ट्रेडिंग इकोसिस्टम की सुविधा प्रदान करेगी। हम लाखों निवेशकों के लिए बेहतर ट्रेडिंग अनुभव प्रदान करने के लिए आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं, जिससे उनके बाज़ार  नेतृत्व को मज़बूती मिलेगी।”

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के एमडी और सीईओ टी.के. श्रीरंग ने कहा, “आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज में, प्रौद्योगिकी को हमेशा सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। TCS BaNCS™️ को अपनाकर हम अपने ग्राहकों को एक सहज और उच्च-प्रदर्शन ट्रेडिंग इकोसिस्टम के साथ सशक्त बनाएंगे। हमें टीसीएस के साथ साझेदारी करके खुशी हो रही है और साथ मिलकर हम भारत के ब्रोकरेज क्षेत्र में बेहतर ग्राहक अनुभव के लिए भविष्य के लिए तैयार प्लेटफॉर्म बनाएंगे।”

यह पहल पूंजी बाज़ारों में टीसीएस की गहन विशेषज्ञता को पुष्ट करती है। टीसीएस पिछले 25 वर्षों से उद्योग का नेतृत्व कर रही है। टीसीएस भारत में लगभग 30% रिटेल व्यापार को संभालती है, अपने ब्रोकरेज समाधानों के माध्यम से टीसीएस शीर्ष बैंकों और ब्रोकरेज संस्थानों सहित 30 से अधिक संगठनों को समर्थन प्रदान करती है।

टीसीएस के समाधान वैश्विक स्तर पर 25 से अधिक वित्तीय बाज़ारों को शक्ति प्रदान करते हैं, जिसमें इक्विटी, डेरिवेटिव और कमोडिटीज़ में भारत के शीर्ष एक्सचेंज और दुनिया भर के कुछ प्रमुख एक्सचेंज और सेंट्रल डिपॉज़िटरी शामिल हैं। ये मिशन-क्रिटिकल इंस्टॉलेशन अत्यधिक प्रदर्शन और लेटेंसी मांगों के साथ उच्च ट्रेडिंग वॉल्यूम को प्रोसेस करते हैं।

पांच दशकों से, टीसीएस भारत की तकनीकी क्रांति को गति देने, कई मिशन-मोड कार्यक्रमों को क्रियान्वित करने, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे का निर्माण करने, नागरिक सेवाओं को बदलने और एक अरब लोगों के जीवन को प्रभावित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। आज, लगभग दस में से सात भारतीय टीसीएस-सक्षम डिजिटल सेवाओं से लाभान्वित होते हैं – भारत के अग्रणी स्टॉक एक्सचेंजेस और पासपोर्ट जारी करने की प्रणालियों से लेकर स्वास्थ्य बीमा, निवेशक सुविधा और पेंशन प्रशासन तक और कई सरकारी मंत्रालयों के साथ काम करते हुए, टीसीएस अंतिम व्यक्ति तक उच्च-गुणवत्तापूर्ण  सार्वजनिक सेवा वितरण सुनिश्चित कर रही है।



You may also like

Leave a Comment