Monday, September 21, 2026 |
Home Corporate WorldICICI Prudential Life ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में दर्ज किया 99.31% का शानदार Claim Settlement Ratio, Industry में सबसे आगे

ICICI Prudential Life ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में दर्ज किया 99.31% का शानदार Claim Settlement Ratio, Industry में सबसे आगे

by Business Remedies
0 comments

कोटा । आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के लिए 99.31% का Claim Settlement Ratio घोषित किया है, जो Official आंकड़ों (Form L-39 और L-40) के आधार पर भारत की Top Life Insurance Companies में सबसे अधिक है। इस तिमाही के दौरान, कंपनी ने 414.08 करोड़ रुपए मूल्य के Individual Death Claims का निपटान किया। विशेष रूप से, वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में प्रमुख Life Insurers में कंपनी का प्रति Claim Average Value लगभग 15 लाख रुपए था, जो सबसे अधिक है।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के Chief – Underwriting and Retail Claims, श्री सारंग गोखले ने कहा, “आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ में, हम अपने Customers और उनके परिवारों के लिए Claim Process को सरल, सुगम और समय पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में, हमारा Claim Settlement Ratio Industry में सबसे अधिक 99.31% रहा। इसके साथ ही, बिना जांच वाले मामलों में आखिरी Document मिलने की तारीख से Claim Settle करने का हमारा Average Time सिर्फ 1 दिन का रहा। इसके अलावा, हमने Death Claims के रूप में 414.08 करोड़ रुपए का भुगतान किया।”

“हमारी ‘Customer-First’ सोच और Digitisation पर मजबूत Focus हमें Claims को तेजी से निपटाने में सक्षम बनाता है, जिससे परिवारों को उस समय Financial Relief मिल सके जब उन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है। Claim करने वाले लोग हमारे Mobile App, WhatsApp, Chatbot और Website के माध्यम से आसानी से Claim Register और Track कर सकते हैं।”

“अपनी ‘Claim For Sure’ पहल के तहत, हमने Eligible Claims के लिए एक ही दिन के भीतर लगभग 75 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। हम अपनी Digital Processes को लगातार मजबूत कर रहे हैं, ताकि जरूरत के समय परिवारों को समय पर सहायता मिल सके।”



You may also like

Leave a Comment